फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: High speed tractor-bike collision in Kaimur, 1 youth died, another referred to Banaras

Bihar: कैमूर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा नाजुक हालत में बनारस रेफर

Sun, 14 Apr 2024 08:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Apr 2024 08:02 PM IST
सार

Kaimur Accident: सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से भभुआ जाने के लिए निकले थे। जहां गोबारछ गांव के पास सामने से जा रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar: High speed tractor-bike collision in Kaimur, 1 youth died, another referred to Banaras
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कैमूर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में घायल हुए दूसरे युवक को नाजुक हालत में बनारस रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव के पास की है। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव निवासी अवधेश सिंह के बेटे विशाल कुमार के रूप में  हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान उसी गांव के निवासी राजू सिंह के बेटे आशीष कुमार (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से भभुआ जाने के लिए निकले थे। जहां गोबारछ गांव के पास सामने से जा रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। उसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सक ने विशाल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल आशीष की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed