फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Health Minister Nishant Kumar's announcement - Will provide medical facilities in villages like cities.

Bihar: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का एलान- शहर की तरह गांवों और अमीरों की तरह गरीबों को मेडिकल सुविधाएं देंगे

Sat, 09 May 2026 03:28 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 09 May 2026 03:28 PM IST
सार

Nishant Kumar: जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आज सचिवालय में छुट्टी का दिन होने के बावजूद वह दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने साफ कहा है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं शहर से लेकर गांव तक एक समान होगी। मंत्री निशांत ने और क्या कहा? आइये जानते हैं...

विज्ञापन
Bihar: Health Minister Nishant Kumar's announcement - Will provide medical facilities in villages like cities.
मंत्री निशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार में पहली बार स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन अचानक सचिवालय स्थित स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर पहुंच गए। इसके बाद कई अधिकारी भी फौरन दफ्तर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि गांव में शहरों जैसी और गरीबों को अमीरों से जैसी मेडिकल सुविधाएं देने की कोशिश करूंगा। अमीर-गरीब में बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक जरूरतमंद को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी।  उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास कर रहा हूं। मैं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की कोशिश करूंगा। गरीब हो या अमीर, ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी इलाका, हर जगह बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। निशांत का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक एक समान होगी मेडिकल सुविधा
एक दिन पहले जब निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग जाकर अपना पदभार ग्रहण किया था। तब उन्होंने कहा था कि मैं पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा। पिताजी ने सात निश्चय और समृद्धि यात्रा के दौरान जो वादा जनता से किया है, उसे निभाने का प्रयास करूंगा। विकास के काम को आने बढ़ाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में राज्य में जो भी ईमानदारी पूर्वक विकास कार्य किए, उसे भविष्य में भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

Bihar TRE 4: पटना में प्रदर्शन करने वाले पांच हजार शिक्षक अभ्यर्थियों पर केस, चार गिरफ्तार; क्या है आरोप?
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं को थोड़ा समझना पड़ेगा
निशांत कुमार ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं को थोड़ा समझना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों में पूरी ईमानदारी और संवेदना बरती जाएगी। निशांत ने आज भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कामकाजों की जानकारी ली। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed