{"_id":"5ff60d42df470919972b38d1","slug":"bihar-government-promotes-five-ias-officers-of-bihar-cadre-notification-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने बिहार कैडर के पांच आईएएस अधिकारियों का किया प्रमोशन, जारी की अधिसूचना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने बिहार कैडर के पांच आईएएस अधिकारियों का किया प्रमोशन, जारी की अधिसूचना
Thu, 07 Jan 2021 12:49 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : ANI
नीतीश कुमार सरकार ने बिहार कैडर के 5 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन किया है। ये सभी अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर देश की सेवा में कार्यरत हैं। बिहार सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर ये जानकारी दी है।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, 2008 बैच की आईएएस आमिशा जैन को प्रोन्नति दी गई है। इनके साथ ही विपिन कुमार और राहुल सिंह का भी प्रमोशन किया गया है, जो 1996 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
बिहार सरकार ने अजय यादव और कुलदीप नारायण का भी प्रमोशन किया है। ये दोनों 2005 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के ये सभी अधिकारी फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दे रह हैं।
विज्ञापन