फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar government minister madan sahni went to delhi and lalu prasad is also there

बिहार में सियासी भूचाल: इस्तीफे की धमकी के बीच दिल्ली पहुंचे मंत्री मदन सहनी, लालू से मुलाकात की अटकलें

Sun, 04 Jul 2021 09:12 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 04 Jul 2021 09:12 AM IST
सार

कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा के एलान के 52 घंटे बाद मदन सहनी अब दिल्ली चले गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें सीएम की तरफ से कोई भाव नहीं मिला। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मदन सहनी दिल्ली में लालू प्रसाद यादव से मिल सकते हैं।

विज्ञापन
bihar government minister madan sahni went to delhi and lalu prasad is also there
मदन सहनी और लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में राजनैतिक उथल पुथल जारी है। इस्तीफे के एलान के 52 घंटे बाद मदन सहनी अब दिल्ली चले गए हैं। दिनभर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे का इंतजार करते रहे मदन सहनी को मुख्य्मंत्री से जरा भी भाव नहीं मिला। अब ऐसे में सहनी का दिल्ली जाना बिहार में नया सियासी बवाल खड़ा कर सकता है। 

विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली में मदन सहनी की मुलाकात उन नेताओं से होनी है, जो बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर करने में माहिर माने जाते हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दिल्ली में मदन सहनी लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि सहनी की तरफ से इसे लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, कि वो दिल्ली क्यों जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में ट्रांसफर पोस्टिंग मुद्दे पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के मंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश के बाद बिहार में सरकार चला रहे एनडीए के बीच अब बात सिर्फ जुबानी जंग तक सीमित नहीं रही। अब जदयू-भाजपा के बीच तलवारे खिंचती दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने कहा, बिहार में अफसरशाही हावी नहीं है। बिहार में जनता का काम हो रहा है। इसके बाद सहनी से पूछा गया कि बिहार के मंत्री जीवेश कुमार का कहना है कि बिहार में अफसरशाही हावी नहीं है।

इस पर सहनी ने कहा, कुमार दो-दो विभाग के मंत्री हैं। किस व्यवसाय से यहां तक पहुंचे हैं। मैं सब जानता हूं। वह दवा के व्यवसाय से यहां तक पहुंचे हैं। दरअसल कुमार मिथिलांचल के जाले से विधायक हैं और भारतीय जनता पार्टी में उन्हें एक ब्राह्मण चेहरा के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। जबकि मदन सहनी नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं और फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के बेहद खास लोगों में शुमार हैं। 


श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने कहा, मंत्री सहनी ने क्या बोला है वह जाने, लेकिन उनके प्रति मेरे मन में कोई भी दुर्भावना नहीं है। इधर विपक्ष ने इस घटना पर चुटकी ली है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा, दोनों मंत्री एक ही जिले से आते हैं एक दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं इसलिए, दोनों को दोनों की खूबियां और खामियां पता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed