Bihar News : पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से हुए रिहा, कहा-लडूंगा चुनाव; पार्टी का भी बताया नाम
Bihar : बाहुबली अनंत सिंह आज बेउर जेल से बाहर आ गये। जेल से निकलते ही अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने उस पार्टी का नाम भी बताया जिस पार्टी से वह चुनाव लड़ेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह आज बुधवार को जेल से रिहा हो गए। पूर्व विधायक अनंत सिंह बहुचर्चित सोनू-मोनू गोलीकांड मामले में जेल में बंद थे, जिन्हें कल जमानत मिली थी और आज वह बेउर जेल से बाहर निकले। बेउर जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जेल से निकलते ही अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पटना में मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहे कुख्यात को पुलिस ने मारी गोली; एसएसपी बोले- कई दिनों से तलाश थी
पूर्व विधायक अनंत सिंह के बेउर जेल से निकलते ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल कायम हो गया। समर्थको ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और पटाखे फोड़ते हुए मिठाई बांटकर जश्न मनाया। पटना हाईकोर्ट में जस्टिस चंद्रशेखर झा ने कल मामले की सुनवाई की थी। पूर्व विधायक अनंत सिंह जनवरी 2025 से ही जेल में बंद थे। उन्हें बहुचर्चित सोनू-मोनू गोलीकांड मामले में पंचमहला थाना में दर्ज कांड संख्या 05/2025 के तहत गिरफ्तार किया गया था।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: परिवहन विभाग के चार कर्मी डकार गए दो करोड़ 30 लाख रुपये, विभागीय ऑडिट में टैक्स चोरी की खुली पोल
जेल से बाहर निकलने के बाद जब पत्रकारों ने पूर्व विधायक अनंत सिंह से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि 2025 में होने वाले बिहार विधान सभा चुनाव में वह जनता दल यूनाइटेड के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी 25 साल और बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.