{"_id":"68e0f11a80bbc6abb0045c95","slug":"bihar-election-tej-pratap-yadav-explains-why-rahul-gandhi-went-abroad-patna-news-bihar-politics-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: तेज प्रताप यादव ने बताया क्यों विदेश गए राहुल गांधी, कहा- आएंगे तो चेहरे पर ताजगी दिखेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: तेज प्रताप यादव ने बताया क्यों विदेश गए राहुल गांधी, कहा- आएंगे तो चेहरे पर ताजगी दिखेगी
Sat, 04 Oct 2025 03:34 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 04 Oct 2025 03:34 PM IST
सार
पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी 'जन शक्ति जनता दल' (जेजेडी) के गठन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार के विकास और एक नई व्यवस्था के निर्माण के लिए पूरी तरह से समर्पित होगी।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। कहा कि तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश ज्यादा पसंद आ गया होगा। उनका भारत से मन उब गया। बिहार की मिट्टी से मन ऊब गया तो वह विदेश चले गए। इसलिए वह ताजा हवा खाने के लिए विदेश चले गए। वह फ्रेश होने के लिए विदेश गए हैं। जब वह लौटेंगे तो उनके चेहरे पर ताजगी दिखेगी।
विज्ञापन
Bihar Election: पीएम मोदी युवाओं से किया वर्चुअल संवाद, कहा- राजद के कुशासन ने बिहार की हालत खराब कर दी थी
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव बोले- हम किसी को टारगेट नहीं करते हैं
तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम किसी को टारगेट नहीं करते हैं। जनता जो चाहती है वह हम करते हैं। हम जनता के बस में हैं। वो चाहेगी तो आएंगे, वो नहीं चाहेगी तो नहीं आएंगे। बिहार में बेरोजगारी का मुद्दा सबसे बड़ा है। बिहार के युवाओं के पास रोजगार नहीं है। वह पलायन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बिहार के मोतिहारी में चीनी मिल को चालू करने का वादा किया था लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया। चुनाव के वक्त वह लोक लुभावन वादे कर रहे हैं।
विज्ञापन