फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Priyanka Gandhi said- PM-HM are running the government in Bihar Election rally in Saharsa

Bihar Election: प्रियंका गांधी बोलीं- नेहरू-इंदिरा को कोसने के लिए 'अपमान मंत्रालय' बनाएं मोदी सरकार

Mon, 03 Nov 2025 04:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Nov 2025 04:35 PM IST
सार

Priyanka Gandhi Election Rally: सहरसा जिले के सोनबरसा विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना।

विज्ञापन
Bihar Election: Priyanka Gandhi said- PM-HM are running the government in Bihar Election rally in Saharsa
सहरसा में मंच पर प्रियंका गांधी का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोमवार को जिले के सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बिहार में मतदाता सूची से 65 लाख लोगों का नाम काट दिया गया है, जो न केवल उनके मताधिकार का हनन है, बल्कि सीधे तौर पर उनकी नागरिकता छीनने जैसा गंभीर कदम है। निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से सभास्थल पहुंची प्रियंका गांधी ने अपने 25 मिनट के भाषण के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव या तेजस्वी यादव का नाम नहीं लिया, बल्कि सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को निशाने पर रखा।

विज्ञापन


पीएम और एचएम चला रहे बिहार की चुनी हुई सरकार'
प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर बिहार की चुनी हुई सरकार को अपमानित करने और केंद्र से ही शासन चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार की चुनी हुई सरकार को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चला रहे हैं। जब आपकी चुनी हुई सरकार को केंद्र से सम्मान नहीं मिलता, तो जनता का सम्मान कैसे बचेगा?
विज्ञापन


केंद्र सरकार 'अपमान मंत्रालय' बनाए: प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता ने केंद्र पर हमलावर होते हुए एक तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को 'अपमान मंत्रालय' स्थापित करना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को हर मुद्दे पर दोषी ठहराकर उनका अपमान करने में अपना समय बर्बाद करते हैं। प्रियंका ने कहा कि यदि यह मंत्रालय बना दिया जाए, तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को राष्ट्र निर्माण और देश के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का समय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Election: पीएम मोदी ने धर्म के अपमान पर राहुल गांधी, लालू यादव को घेरा; छठ, हैलोवीन से अयोध्या तक गए

महागठबंधन के घोषणा पत्र का जिक्र
सभा में प्रियंका गांधी ने महागठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र की प्रमुख बातों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी सरिता पासवान के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर पुर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, सासाराम के सांसद मनोज राम, बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया, पूर्व मंत्री अशोक सिंह, रवीचरण यादव और मोहम्मद शाहनवाज, सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सरिता पासवान सहित महागठबंधन के कई महत्वपूर्ण नेता मंच पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed