फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Election of former student union of Patna Medical College concluded

Bihar News: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र संघ का चुनाव संपन्न, प्रो. विद्यापति चौधरी चुने गए  अध्यक्ष

Tue, 29 Apr 2025 04:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Apr 2025 04:47 PM IST
सार

Bihar: पटना मेडिकल कॉलेज के न्यू लेक्चर थिएटर में पूर्ववर्ती छात्रों की सामान्य सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक पूर्ववर्ती छात्रों ने भाग लिया। सभी पदों पर सर्वसम्मति से उम्मीदवारों का चयन किया गया।

विज्ञापन
Bihar: Election of former student union of Patna Medical College concluded
पूर्वर्वती छात्र संघ का चुनाव संपन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र संघ का चुनाव मंगलवार को विधिवत रूप से मजिस्ट्रेट की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें पटना मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रो. विद्यापति चौधरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन

वाइस प्रेसीडेंट के रूप में प्रसूति विभाग की एचओडी डॉ. प्रो. गीता सिन्हा, सेक्रेटरी के पद पर हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. राकेश चौधरी निर्वाचित हुए। जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर डॉ. प्रो. महेश प्रसाद, डॉ. गोपाल पासवान और डॉ. अलख कुमार को नियुक्त किया गया। कंवीनर के रूप में डॉ. अरविंद कुमार, जबकि ट्रेजरर के पद पर डॉ. अंजना सिन्हा और डॉ. के मंजू चुने गए।

विज्ञापन

कार्यकारी सदस्य के रूप में 11 लोगों का चयन हुआ, जिनमें डॉ. देवेंद्र सिन्हा, डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. मारुति नंदन, डॉ. अंजीत कुमार, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. विनय कुमार, डॉ. सजय सिंह, डॉ. रेखा सिन्हा, डॉ. राकेश कुमार और डॉ. शिशिर कुमार प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जमीन विवाद में मामा ने की भांजे की हत्या, कमरे में बंद शव के बदबू फैलने पर खुला राज; जानें

पटना मेडिकल कॉलेज के न्यू लेक्चर थिएटर में पूर्ववर्ती छात्रों की सामान्य सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक पूर्ववर्ती छात्रों ने भाग लिया। सभी पदों पर सर्वसम्मति से उम्मीदवारों का चयन किया गया। इस चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. रवींद्र कुमार और बायोकेमिस्ट्री विभाग की एचओडी डॉ. मधु सिन्हा ने किया, और यह कार्य सद्भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed