फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Nishant Kumar took blessings of CM Nitish Kumar by touching his feet, appealed to make NDA win

Bihar Election: सीएम नीतीश का पैर छूकर निशांत कुमार ने लिया आशीर्वाद, चुनाव को लेकर जनता से की यह अपील

Sun, 20 Jul 2025 03:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 20 Jul 2025 03:59 PM IST
सार

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज फिर सुर्खियों में हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने जनता से फिर से एक अपील की है। इस बार उन्होंने नीतीश सरकार के कामों का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन
Bihar Election: Nishant Kumar took blessings of CM Nitish Kumar by touching his feet, appealed to make NDA win
सीएम नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखे निशांत कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में रुद्राभिषेक किया और परिवार के सदस्यों के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा के बाद, निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आज मेरा जन्मदिन है। जन्मदिन के दिन पूजा करनी चाहिए, इसलिए आज महावीर मंदिर पहुंचा हूं। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने अपनी मां को याद किया कहा कि जब मां साथ थीं तो हर साल पूजा करवाती थीं। अब वह हमारे बीच नहीं हैं तो पिताजी से ही यह पूजा रखते हैं। 

विज्ञापन


सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी बढ़ा गई
वहीं विधानसभा चुनाव के सवाल पर निशांत कुमार ने इस बार चुनाव भी है। जनता से अपील है कि आप सब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जिताएं। कहा कि पिताजी ने बहुत काम किया है इसीलिए उनको फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक करोड़ लोगों को रोजगार और सरकारी नौकरी देने की बात कही है। अभी 21 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है और 40 हजार और की जाएगी। 125 यूनिट बिजली भी मुफ्त कर दी गई है और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी बढ़ा गई है। वहीं खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर आगे देखा जाएगा।
विज्ञापन

राजद को 'हर कीमत पर चाहिए केवल भाजपा नीतीश सरकार!' पार्टी ने खबर देख बदली लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम आवास में परिवार के लोगों को बुलाया गया
इधर, निशांत कुमार के जन्मदिन के अवसर पर सीएम आवास में परिवार के लोगों को बुलाया गया है। एक तस्वीर में निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए और गले लगते हुए भी नजर आए। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed