फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : rjd party facebook page shared for BJP Nitish Kumar government in bihar election 2025

Bihar Election 2025: राजद को 'हर कीमत पर चाहिए केवल भाजपा नीतीश सरकार!' पार्टी ने खबर देख बदली लाइन

Sun, 20 Jul 2025 12:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 20 Jul 2025 12:49 PM IST
सार

Bihar News : रविवार सुबह तो गजब हो गया। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सोशल मीडिया पेज पर आगामी चुनाव में भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार के लिए अपील आ गई।

विज्ञापन
Bihar News : rjd party facebook page shared for BJP Nitish Kumar government in bihar election 2025
लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : ani

विस्तार

रविवार सुबह करीब 11:00 राष्ट्रीय जनता दल के फेसबुक पेज पर एक कविता का वीडियो शेयर किया गया। कविता के वीडियो के कवर पेज पर तेजस्वी सरकार की बात थी, लेकिन ऊपर कंटेंट में लिखा था- 'मजाक बनकर रह गया है बिहार! निकम्मी बीजेपी नीतीश सरकार! बिहार की दरगाह हर कीमत पर चाहिए केवल भाजपा नीतीश सरकार!' समाचार लिखे जाने तक इसे बदला नहीं गया और इसका स्क्रीनशॉट भाजपा वाले भी अब वायरल कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने अंग्रेजी में लिखी चिट्ठी, देश के 35 बड़े नेताओं को लिखे पत्र में है क्या?

विज्ञापन

Bihar News : rjd party facebook page shared for BJP Nitish Kumar government in bihar election 2025
राजद ने शेयर किया यह पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
लगभग 2900 लोगों ने इस पोस्ट देखा था
महज 42 मिनट में इसे 40 बार शेयर किया गया था। शेयर करने वालों में ज्यादातर लोग भारतीय जनता पार्टी के हैं। इतने ही समय में लगभग 2900 लोगों ने इस पोस्ट देखा था। लगभग 100 लोगों का कमेंट आ चुका था, जिसमें राजद के साथ सत्ताधारी दालों के भी समर्थक थे। निश्चित तौर पर यह राजद की सोशल मीडिया टीम की बड़ी गलती है, क्योंकि 'हर कीमत पर चाहिए केवल भाजपा नीतीश सरकार!' के पहले की पंक्ति में इस सरकार को निकम्मी बताया गया था और वीडियो के जरिए भी यही बताने का प्रयास किया गया था।

राजद ने बदल दिया अपना ही पोस्ट
इधर, अमर उजाला की खबर के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने बदल दिया। इसके बाद राजद ने मजाक बनकर रह गया है बिहार! क्योंकि 20 साल से यहां है। निकम्मी भाजपा नीतीश सरकार! बिहार की दरकार, हर कीमत पर चाहिए केवल महागठबंधन की तेजस्वी सरकार। 'अमर उजाला' ने सुबह 11:45 बजे यह खबर प्रकाशित की थी। अब उसके आधे घंटे के अंदर राष्ट्रीय जनता दल ने बदल लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed