फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Mukesh Sahni said- I will take revenge from BJP, assembly elections, VIP, India alliance

Bihar Election: मुकेश सहनी बोले- मैं भाजपा से बदला जरूर लूंगा, इस बार चार नहीं 40 विधायक बनाएगी हमारी VIP

Sat, 26 Jul 2025 12:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Jul 2025 12:41 PM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा ने VIP के विधायकों को खरीदकर उन्हें गठबंधन से बाहर कर दिया और धोखा दिया।
 

विज्ञापन
Bihar Election: Mukesh Sahni said- I will take revenge from BJP, assembly elections, VIP, India alliance
मुकेश सहनी ने कहा बिहार में बदतर स्थिति

विस्तार

बिहार में पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान जारी है। एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी पर तेजस्वी यादव पर जानलेवा हमला करवाने का आरोप लगाया था। अब विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी पर बड़ा आरोप लगा दिया और बदला लेने की बात कही। कहा कि भाजपा से मैं बदला जरूर लूंगा। हमलोग वर्षों से गुलाम थे। कभी बिहार में हमलोगों का वजूद नहीं था। हमलोग राज्य में मेहनत करके सरकार में आए, जनता के लिए काम किया। हमारे पास चार विधायक थे और हम जनसेवा कर रहे थे। ऐसे में भाजपा ने हमारे चार विधायकों तोड़ लिए और हमें सरकार से बाहर कर दिया। विधायकों को खरीदना लोकतंत्र में सही नहीं है।

विज्ञापन


भाजपा मछुआरे के बेटे को राजनीति में नहीं देखना चाहती
सहनी ने कहा कि भाजपा एक गरीब मछुआरे के बेटे को राजनीति में नहीं देखना चाहती थी, इसलिए उन्हें रोकने की कोशिश की गई। भाजपा वालों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि एक गरीब मछुआरे का बेटा राजनीति में आया। हमने सरकार बनाने में सहयोग किया, लेकिन बाद में हमें ही बाहर कर दिया गया। सरकार हमारे समर्थन के बिना नहीं बन पाती। उन्होंने आरोप लगाया।
विज्ञापन


आगामी चुनाव में 40 विधायक उतारेगी वीआईपी
वीआईपी प्रमुख ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 उम्मीदवार उतारने की घोषणा करते हुए कहा कि वह सरकार बनाएंगे और जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे। अब हमने संकल्प लिया है कि इस बार चार नहीं, 40 विधायक बनाएंगे और जैसे इन्होंने हमारे विधायक तोड़े, वैसे ही हम भी इनके विधायक तोड़कर सरकार बनाएंगे। हमारा नारा है कि सरकार बनाओ, अधिकार बनो। हम बिहार में भी और दिल्ली में भी संविधान के साथ रहकर जनता के हक के लिए काम करेंगे।बताा दें कि 2022 में विकासशील इंसान  ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। उस समय सहनी बिहार विधान परिषद  के सदस्य और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में मत्स्य पालन मंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed