फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025: Voter Adhikar Yatra to Conclude in Patna Congress Leader Pawan Khera Shares Details

Bihar Election: 1 सितंबर को पटना में 'वोटर अधिकार यात्रा' का होगा समापन, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दी जानकारी

Thu, 28 Aug 2025 05:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/पूर्वी चंपारण Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Aug 2025 05:38 PM IST
सार

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि लोग लंबे समय से प्रधानमंत्री की बयानबाजी से भ्रमित होते रहे हैं, लेकिन अब वे ऊब चुके हैं। हमें पूरा विश्वास है कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा ‘चौकीदार चोर है’ से कहीं अधिक प्रभावशाली साबित होगा।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Voter Adhikar Yatra to Conclude in Patna Congress Leader Pawan Khera Shares Details
पवन खेड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को बताया कि राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन आगामी 1 सितंबर को बिहार की राजधानी पटना में एक विशाल शोभायात्रा के साथ होगा। पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा एक धार्मिक तीर्थयात्रा की तरह रही है, जिसमें सभी समुदायों के लोग भाग ले रहे हैं। 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान से बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक जुलूस के रूप में इसका समापन होगा। यह अंत नहीं, बल्कि हमारी लोकतंत्र की रक्षा की नई यात्रा की शुरुआत होगी। पार्टी ने पहले कहा था कि उस दिन गांधी मैदान में एक रैली आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग लंबे समय से प्रधानमंत्री की बयानबाजी से भ्रमित होते रहे हैं, लेकिन अब वे ऊब चुके हैं। हमें पूरा विश्वास है कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा ‘चौकीदार चोर है’ से कहीं अधिक प्रभावशाली साबित होगा। खेड़ा ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी आरोप लगाया कि वे मोदी को “कवर फायर” देने का प्रयास कर रहे हैं। भागवत ने हाल ही में अमेरिकी शुल्क वृद्धि के बाद महंगे होने वाले सॉफ्ट ड्रिंक के विकल्प के तौर पर ‘शिकंजी’ पीने की सलाह दी थी।

विज्ञापन


पढ़ें: नेपाल बॉर्डर से जैश के आतंकियों की घुसपैठ, अलर्ट पर कटिहार रेल पुलिस; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

हम शिकंजी भी पीते हैं और गंगा-गंडक की धारा से निकला दूध; राजद सांसद
राजद सांसद संजय यादव, जो इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे, ने तंज कसते हुए कहा कि शायद भागवत जी अब उन लोगों को पसंद नहीं करते जिन्होंने कभी चाय बेची थी । उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम शिकंजी भी पीते हैं और गंगा-गंडक की धारा से निकला दूध और पानी भी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर यह आरोप भी लगाया कि वे गुजरात में रेल फैक्टरी की घोषणा करते हैं और बिहार को सिर्फ ऐसी ट्रेनों से संतोष दिलाते हैं, जो सिर्फ सस्ता मजदूर ढोने का काम करेंगी।


एमएलसी शशि यादव लगाया आरोप
सीपीआई (एमएल) लिबरेशन की एमएलसी शशि यादव ने दावा किया कि यात्रा को महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि महिलाएं चुनावी नामावली से नाम हटाने की गलत प्रक्रियाओं की सबसे बड़ी शिकार रही हैं। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं नेपाल में जन्मी हैं और उनकी शादी बिहार में हुई है। उनसे उनके माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र मांगना कहां तक उचित है? वे हमें बताती हैं कि पहले वे एनडीए को वोट देती थीं, कई बार अपने पति या ससुराल वालों की इच्छा के खिलाफ जाकर। लेकिन अब वे तंग आ चुकी हैं और इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। एमएलसी ने आरोप लगाया कि यह सरकार वेंटिलेटर पर है और महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है। हाल ही में पटना के एक स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना इस विफलता का सबसे भयावह उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed