फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025: Upendra Kushwaha Statement on Pawan Singh Controversy News in Hindi

Bihar Election: 'व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं, NDA के हक में बात करते हैं', पवन सिंह को लेकर बोले उपेंद्र कुशवाहा

Wed, 01 Oct 2025 05:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 01 Oct 2025 05:39 PM IST
सार

Bihar Election 2025: सासाराम पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी कभी नहीं करते हैं। हम हमेशा एनडीए के हक में सोचते हैं, क्योंकि एनडीए जनता के हित की बात करता है। आगे क्या कुछ कहा पढ़ें

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Upendra Kushwaha Statement on Pawan Singh Controversy News in Hindi
उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर एनडीए में शामिल होने के संकेत दे दिए हैं। हालांकि इस पूरे मामले में एनडीए एवं पवन सिंह की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि एनडीए का शीर्ष नेतृत्व भोजपुरी स्टार पवन सिंह की लोकप्रियता को बिहार विधानसभा चुनाव में भुनाने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा 
दिल्ली में पवन सिंह के साथ मुलाकात पर बुधवार को सासाराम पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी कभी नहीं करते हैं। हम हमेशा एनडीए के हक में सोचते हैं, क्योंकि एनडीए जनता के हित की बात करता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पवन सिंह के साथ सार्वजनिक रूप से मुलाकात हुई है और निश्चित रूप से एनडीए को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


पढ़ें: चीखते-चिल्लाते रहे…किसी ने नहीं उठाया फोन, दरभंगा स्टेशन पर नौ बच्चे लिफ्ट में फंसे; मेला घूमने आए थे
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए की जीत पक्की
उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट के पिछले लोकसभा चुनाव परिणाम की चर्चा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए के वोटों का बंटवारा हो गया, जिसके कारण परिणाम एनडीए के विपरीत आया। लेकिन इस बार एनडीए वोटों के बंटवारे को रोकेगा और बिहार के सभी क्षेत्रों में एनडीए की जीत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एनडीए मजबूत रणनीति बनाएगा और हम सभी इस दिशा में मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। एनडीए की जीत को अब कोई रोक नहीं सकता। बता दें कि आरएलएम सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सासाराम आए थे, जहां उनके साथ पार्टी नेता आलोक सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed