Bihar Election 2025 : चुनाव से पहले राजद को लगा बड़ा झटका, डॉ. अनिल सहनी भाजपा में हुए शामिल; लगाए गंभीर आरोप
Bihar Election : राजद के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद ने पार्टी को अलविदा कह भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने राजद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब यहां योग्यता और जनाधार की तुलना में परिवारवाद और चापलूसी को अधिक महत्व दिया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल को फिर एक बड़ा झटका लगा है। राजद के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल सहनी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष मांगनी लाल मंडल को सौंपा है। डॉ. अनिल सहनी पार्टी के पुराने और जमीनी नेताओं में से एक थे और उन्होंने विधानसभा तथा राज्यसभा दोनों में दल का प्रतिनिधित्व किया था। राजद ने डॉ. अनिल सहनी को बिहार चुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक घोषित किया था। ऐसे में उनका इस्तीफा राजद के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति मानी जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: तेजस्वी के प्रत्याशी लल्लू मुखिया पर हमला; चुनाव प्रचार के दौरान असामाजिक तत्व पथराव करने लगे
परिवारवाद और अतिपिछड़ों की उपेक्षा करने का लगाया आरोप
पार्टी से त्यागपत्र देने के साथ ही डॉ. अनिल सहनी ने राजद नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने कहा है कि पार्टी के अंदर अतिपिछड़ा वर्ग के नेताओं और कार्यकर्ताओं का लगातार अपमान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अब राजद में योग्यता और जनाधार की तुलना में परिवारवाद और चापलूसी को अधिक महत्व दिया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : जनसुराज प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे प्रत्याशी
अतिपिछड़ा समाज के लिए कोई जगह नहीं
डॉ. अनिल सहनी ने यह भी आरोप लगाया कि स्टार प्रचारक बनाए जाने के बावजूद, महागठबंधन के टिकट वितरण और संगठनात्मक फैसलों में अतिपिछड़ों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि राजद जिस राह पर आगे बढ़ रही है, उसमें आम कार्यकर्ता और विशेष रूप से अतिपिछड़ा समाज के लिए अब कोई स्थान नहीं बचा है। डॉ. अनिल सहनी ने कहा कि पार्टी की मौजूदा रणनीति और नेतृत्व के निर्णयों के कारण वे लंबे समय से असहज महसूस कर रहे थे और उनके लिए हावी होती जातीय तथा पारिवारिक राजनीति निराशाजनक है।
भाजपा में हुए शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद अनिल सहनी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और यूपी के दारा सिंह चौहान ने जद के स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद अनिल सहनी के साथ-साथ पूर्व विधायक आशा देवी, सारण जिला अध्यक्ष बच्चू प्रसाद बिट्टू को भाजपा की सदस्यता दिलवाई और सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत किया।