फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025: Minister Janak Ram says Every crime in Bihar is linked to Mahagathbandhan-Tejashwi Yadav

Bihar Election: ‘बिहार के हर अपराध की कड़ी महागठबंधन और तेजस्वी यादव से जुड़ी है’, मंत्री जनक राम बड़ा आरोप

Mon, 14 Jul 2025 08:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Jul 2025 08:47 PM IST
सार

Bihar Election 2025: मंत्री जनक राम ने कहा कि जब नीतीश कुमार की सरकार में कोई अपराध करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होती है। लेकिन जब कार्रवाई होती है, तब पता चलता है कि अपराधी को महागठबंधन से संरक्षण प्राप्त था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Minister Janak Ram says Every crime in Bihar is linked to Mahagathbandhan-Tejashwi Yadav
बिहार सरकार के मंत्री जनक राम का राजद नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने कैमूर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान विपक्ष और विशेषकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में जितनी भी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जब पुलिस उनकी गहराई से जांच करती है, तो उसका संबंध महागठबंधन और तेजस्वी यादव से जुड़ता नजर आता है। मंत्री ने दावा किया कि बिहार की जनता सब कुछ समझ रही है और वह किसी भी कीमत पर जंगलराज की वापसी नहीं होने देगी।

विज्ञापन

 
‘जहां भी अपराध हो रहा है, वहां से तेजस्वी का नाम जुड़ रहा है’
जनक राम ने कहा कि पुलिस जब अपराधियों तक पहुंच रही है, तो यह साफ हो रहा है कि अपराधियों को महागठबंधन का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि यह वही लोग हैं जिन्होंने बिहार को एक समय जंगलराज में झोंक दिया था। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब पहले जैसी नहीं रही। अब वह जागरूक हो चुकी है और किसी भी हालत में जंगलराज की वापसी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पूर्णिया टेटगामा नरसंहार: एक और आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता; राहुल गांधी ने जताया दुख
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एनडीए के अंदर लोकतंत्र की ताकत का उदाहरण भी पेश किया
चिराग पासवान द्वारा लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए जाने पर जनक राम ने कहा कि यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि एनडीए एक ऐसा गठबंधन है जहां हर किसी को अपनी बात खुलकर कहने का अधिकार है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि एनडीए में कोई बात कहे और महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव उसका समर्थन करने लगे तो समझिए कि कुछ तो गड़बड़ है।
 
उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार की सरकार में कोई अपराध करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होती है। लेकिन जब कार्रवाई होती है, तब पता चलता है कि अपराधी को महागठबंधन से संरक्षण प्राप्त था। उन्होंने इस स्थिति को बेहद खतरनाक बताते हुए कहा कि इस तरह के गठबंधन से लोकतंत्र को खतरा है।
 
‘तेजस्वी यादव को मिली है हकदारी की आदत’
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर मंत्री जनक राम ने व्यंग्य करते हुए कहा कि देहात में एक कहावत है ‘माल मल्हारी के, मिर्जा खेले होली।’ ठीक वैसी ही स्थिति तेजस्वी यादव की हो गई है। उन्हें आदत हो गई है कि सब कुछ उन्हीं के इशारे पर चले। उन्होंने कहा कि बिहार में अति पिछड़ा वर्ग की 34 प्रतिशत भागीदारी है, लेकिन तेजस्वी यादव इस वर्ग को उसका अधिकार नहीं देना चाहते। उन्होंने तेजस्वी यादव पर जातिवादी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके माता-पिता के शासनकाल में भी अति पिछड़ों का कोई विकास नहीं हुआ।
 
‘तेजस्वी की बातों और कामों में मेल नहीं’
जनक राम ने कहा कि तेजस्वी यादव ने खुद कहा था कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। अब जब मुकेश सहनी उसी सिद्धांत पर अपना हक मांग रहे हैं, तो उन्हें सीटें देने में आनाकानी की जा रही है। उन्होंने तंज कसा कि मुकेश सहनी को सिर्फ 60 नहीं बल्कि 100 सीटें मांगनी चाहिए, तभी शायद तेजस्वी यादव की समझ में आएगा कि ‘हक’ क्या होता है।


यह भी पढ़ें- Bihar: बंदूक के बल अगवा किया, हाथ-पैर में जंजीर और आंख-मुंह पर बांधी पट्टी; रेल पटरी पर मौत के मुंह से बचा BSP जवान
 
‘कांग्रेस भी तेजस्वी को नेता मानने को तैयार नहीं’
मंत्री जनक राम ने दावा किया कि महागठबंधन में कोई एकता नहीं है। कांग्रेस तक तेजस्वी यादव को नेता मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब बिहार की जनता ने लालू यादव को सत्ता सौंपी थी, तो उन्होंने उसे अपनी निजी संपत्ति समझकर लूटना शुरू कर दिया था। जनक राम ने कहा कि कानून और संविधान से बड़ा कोई नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब संविधान ने कार्रवाई की, तो लालू प्रसाद यादव को जेल की सजा भी हुई। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया।
 
‘बिहार को फिर जंगलराज में ढकेलने की कोशिश’
अंत में जनक राम ने कहा कि महागठबंधन एक बार फिर बिहार को अराजकता की ओर ले जाने की साजिश रच रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता इस बार भी उन्हें करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि बिहार में अब सुशासन है, और सुशासन ही आगे बढ़ेगा। जनता ने जंगलराज को नकारा है और वह दोबारा उसे स्वीकार नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed