फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 : Home Minister Amit Shah is in meeting including Bihar election in-charge bjp party patna

Bihar Election: गृह मंत्री अमित शाह पटना में कर रहे बैठक, चुनाव प्रभारी समेत भाजपा के कई दिग्गज मौजूद

Fri, 26 Sep 2025 07:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 26 Sep 2025 07:31 PM IST
सार

Bihar Election : चंपारण से लौटने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंचे। यहां वह भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। अमित शाह के पटना आगमन का कार्यक्रम बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए किया गया है।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 : Home Minister Amit Shah is in meeting including Bihar election in-charge bjp party patna
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को पटना पहुंचे। वह वीर चंद पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, प्रत्याशियों के चयन और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह चंपारण भी गये थे, जहां उन्होंने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। यह बैठक बेतिया स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई थी। इस बैठक में पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिला अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य और विधानसभा प्रभारी भी शामिल हुए। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed