Bihar Election : भाजपा में शामिल हुईं लोक गायिका मैथिली ठाकुर, कार्यकर्ता कर रहे विरोध
Bihar Election : आखिर लोक गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा शामिल हो ही गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं यहां समाज सेवा के लिए आई हूं। हालांकि मैथिली की उम्मीदवारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का दरभंगा और मधुबनी में खूब विरोध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह के बाद अब लोक गायिका मैथिली ठाकुर भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि होटल चाणक्य स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में मैथिली ठाकुर को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम हाउस पर प्रदर्शन कर रहे JDU विधायक गोपाल मंडल को सुरक्षा कर्मियों ने उठाया, बोले- टिकट मिलेगा
इस मौके पर मैथिली ठाकुर ने कहा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेरित होकर आज मैं उनके सहयोग के लिए यहां पर खड़ी हूं। मैथिली ठाकुर ने आगे कहा कि, "मैं समाज सेवा के लिए आई हूं और उनके विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने आई हूं। मैं मिथिला की बेटी हूं और मेरा प्राण मिथिलांचल में बसता है। उन्होंने कहा कि मैं बस पार्टी का सहयोग करने आई हूं। मैथिली ठाकुर को लेकर यह चर्चा है कि वह दरभंगा के अलीनगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि मैथिली ठाकुर ने अपने गांव से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : जीतन राम मांझी NDA के दो प्रत्याशियों के खिलाफ उतारेंगे प्रत्याशी; वजह भी बताई
लोक गायिका मैथिली ठाकुर के भाजपा में शामिल होने और दरभंगा या मधुबनी सेचुनाव लड़ने की जानकारी मिलने के बाद दरभंगा और बधुबानी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर विरोध किया था। उनका कहना था कि इतने वर्षों से हमलोगों ने पार्टी को वहां मजबूत किया, पार्टी को मजबूत करने में अपना खून-पसीना बहाया। लेकिन भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं ने अचानक मैथिली ठाकुर के नाम की घोषणा कर दी, यह गलत ही नहीं बल्कि अन्याय है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उसने न तो कभी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, न कभी सामाजिक स्तर पर कोई काम की, यहां तक कि अपने मोहल्ले में भी पूरी तरह व्यावसायिक रूप से रहीं। समाज में न तो उसका अब तक का कोई सहयोग मिला और न ही उसे राजनीति का ककहरा की जानकारी है। ऐसे में पार्टी किस आधार पर उसे टिकट दे रही है। कार्यकर्ताओं ने खुले तौर पर कहा कि अगर ऐसा हुआ तो सभी कार्यकर्ता भाजपा का विरोध करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.