फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 CPI Submits List of 24 Candidates to Tejashwi Yadav for Bihar Assembly Polls

Bihar Election 2025: सीपीआई ने बिहार चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों की सूची तेजस्वी को सौंपी, कब होगा एलान; जानें

Fri, 10 Oct 2025 07:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 10 Oct 2025 07:22 PM IST
सार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: डी. राजा ने कहा कि हमने 24 उम्मीदवारों की सूची INDIA ब्लॉक के संयोजक तेजस्वी यादव को सौंपी है। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में सीपीआई ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 2 सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 CPI Submits List of 24 Candidates to Tejashwi Yadav for Bihar Assembly Polls
तेजस्वी के साथ डी. राजा - फोटो : Facebook

विस्तार

सीपीआई के महासचिव डी. राजा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 24 संभावित उम्मीदवारों की सूची तेजस्वी यादव को सौंप दी है। फिलहाल सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है।

विज्ञापन

पटना में आयोजित सीपीआई राज्य परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए राजा ने कहा कि सीपीआई इंडिया ब्लॉक का एक घटक दल होने के नाते एनडीए सरकार को हराने और जनता की भलाई के लिए काम करने वाली सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने 24 उम्मीदवारों की सूची INDIA ब्लॉक के संयोजक तेजस्वी यादव को सौंपी है। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में सीपीआई ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि महागठबंधन की सीट शेयरिंग घोषणा से पहले सीपीआई एम ने दो उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

इधर, राजा ने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों में एनडीए के शासन में बिहार ने भारी नुकसान झेला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं। साथ ही केंद्र सरकार पर कॉरपोरेट समर्थक और जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया, जिनकी वजह से महंगाई बढ़ी है और रोजगार के अवसर घटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पिता नीतीश की पार्टी से सांसद, बेटे ने तेजस्वी का थामा हाथ, गिरधारी के बेटे चाणक्य RJD में आए

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर टिकी हैं। हमें एनडीए सरकार को हटाकर इंडिया ब्लॉक की सरकार बनानी होगी ताकि एक समृद्ध और प्रगतिशील बिहार का निर्माण किया जा सके। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, महंगाई, भूमि सुधार और पलायन जैसे जन-हित के मुद्दों पर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया गया।

राजा ने कहा कि भाजपा राज्य की राजनीति पर वर्चस्व जमाने की कोशिश कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो बिहार “सांप्रदायिक और फासीवादी ताकतों के खतरे” का सामना करेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता के साथ इंडिया ब्लॉक की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed