फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025: Chaos erupts at Pawan Singh roadshow Slogans of RJD Zindabad raised

Bihar Election 2025: पवन सिंह के रोड शो में मचा बवाल! राजद जिंदाबाद के लगे नारे; महिलाएं भी भड़क उठीं

Wed, 05 Nov 2025 08:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 05 Nov 2025 08:14 PM IST
सार

Bihar Election: राजद समर्थकों की एक युवा टोली ने भीड़ के बीच अचानक राजद जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। यही नहीं, सभी समर्थक पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे थे और उसे हवा में लहराते हुए लगातार नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Chaos erupts at Pawan Singh roadshow Slogans of RJD Zindabad raised
भड़कीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सासाराम सीट से एनडीए समर्थित उम्मीदवार स्नेह लता कुशवाहा के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को राजद समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

भाजपा नेता सह भोजपुरी गायक पवन सिंह बुधवार को जिले के तिलौथू में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान राजद समर्थकों की एक युवा टोली ने भीड़ के बीच अचानक राजद जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। यही नहीं, सभी समर्थक पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे थे और उसे हवा में लहराते हुए लगातार नारेबाजी करते रहे। राजद समर्थक एनडीए प्रत्याशी स्नेह लता कुशवाहा और पवन सिंह के वाहन के सामने झंडा लहराने लगे, जिससे कुछ देर के लिए माहौल असहज हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: 'बिहारी गौरवशाली परंपरा का वारिस', सासाराम में सीएम योगी की सभा; कांग्रेस, राजद और सपा को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

सासाराम में भी नाराज दिखीं महिलाएं
तिलौथू से रोड शो की शुरुआत कर सासाराम पहुंचे पवन सिंह को देखने के लिए शहर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और पवन सिंह ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। हालांकि, सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौक पर काफी संख्या में मौजूद महिलाओं ने पवन सिंह के प्रति नाराजगी जताई। महिलाओं का कहना था कि पवन सिंह को अपनी पत्नी ज्योति सिंह को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर सकता, तो समाज भी उसे सम्मान नहीं देगा। महिलाओं की नाराजगी भांपते हुए पवन सिंह का काफिला वहां से तेजी से आगे बढ़ गया। इस दौरान भीड़ में “जिंदाबाद-मुर्दाबाद” के मिश्रित नारे सुनाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed