फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Heir to Bihar glorious tradition CM Yogi rally in Sasaram target congress, rjd, and samajwadi

Bihar Election: 'बिहारी गौरवशाली परंपरा का वारिस', सासाराम में सीएम योगी की सभा; कांग्रेस, राजद और सपा को घेरा

Wed, 05 Nov 2025 07:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 05 Nov 2025 07:36 PM IST
सार

Bihar Election: योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा, राजद ने राम रथ यात्रा को रोका और सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं।

विज्ञापन
Bihar Election: Heir to Bihar glorious tradition CM Yogi rally in Sasaram target congress, rjd, and samajwadi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सासाराम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित उम्मीदवार स्नेहलता कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।सभा की शुरुआत में उन्होंने बिहार की धरती को नमन करते हुए कहा कि यह राज्य गौरवशाली इतिहास का धनी है। उन्होंने कहा कि यहीं जनकनंदिनी मां जानकी ने जन्म लिया, इसी धरती ने भगवान बुद्ध को ज्ञान दिया, जैन तीर्थंकर भगवान महावीर का अवतरण हुआ और साहित्यकार विद्यापति, देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर और भोजपुरी की शान शारदा सिन्हा जैसी विभूतियों ने बिहार को गौरवान्वित किया। आप सब एक गौरवशाली परंपरा के वारिस हैं।

विज्ञापन

विरोधियों पर निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके शासनकाल में बिहार के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। अन्नदाता किसान आत्महत्या को मजबूर थे, व्यवसायी और महिलाएं असुरक्षित थीं। उन्होंने कहा कि आज वही लोग फिर बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं, जबकि जनता उनके दौर की हकीकत जानती है। योगी ने कहा कि बीते 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने प्रगति की है। विकास के लिए इच्छा शक्ति चाहिए, जो एनडीए के पास है।

विज्ञापन

राम मंदिर पर विपक्ष को घेरा
योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा, राजद ने राम रथ यात्रा को रोका और सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। लेकिन हमने कहा था कि ‘रामलला आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।’ आज डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना दिया और कोई उसे रोक नहीं सका। उन्होंने आगे कहा कि अब सीतामढ़ी में माता सीता का मंदिर निर्माण भी जारी है और इसे अयोध्या से जोड़ने के लिए 6155 करोड़ रुपये की लागत से एक कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 'लालू-राबड़ी राज में बिहार का बुरा हाल था', सीएम नीतीश कुमार का धमदाहा से बड़ा प्रहार; जानें

सनातन पर्व की परंपरा पर बोले
योगी ने कहा कि देव दीपावली का पर्व भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक है, जो समाज के हर तबके को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीए बनाने वाले हमारे प्रजापति समाज के लोग, दीयों में तेल देने वाले किसान, और पूजा करने वाले पुजारी सभी इस पर्व से जुड़े हैं। हमारे त्योहार न केवल आस्था के प्रतीक हैं बल्कि रोजगार का भी माध्यम हैं।

स्नेहा हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की घोषणा
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सासाराम की बेटी स्नेहा हत्याकांड का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और स्नेहा को न्याय दिलाने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की जाएगी। योगी ने कहा कि एक साल पहले सासाराम की बेटी स्नेहा वाराणसी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, तभी उसके साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा, उन्हें सख्त सजा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed