फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 Amit Shah Rally Statement Mamata Banerjee and Rahul Gandhi

Bihar: 'हमने असम में घुसपैठ रोकी, बंगाल में तो उनका स्वागत होता है', ममता बनर्जी पर शाह का तंज; राहुल को घेरा

Sat, 18 Oct 2025 05:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 18 Oct 2025 05:59 PM IST
सार

Bihar News: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब कोई व्यक्ति पड़ोसी देश से भारत में आता है, तो स्थानीय पुलिस या पटवारी को पता होना चाहिए, लेकिन उन्हें ऊपर से आदेश मिलता है कि प्रवासियों का स्वागत करें। यही कारण है कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बढ़ रही है, जबकि असम में यह रोकी गई है।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 Amit Shah Rally Statement Mamata Banerjee and Rahul Gandhi
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि जहां भाजपा शासित असम में घुसपैठ रोक दी गई है, वहीं पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में यह जारी है, क्योंकि वहां की सरकार अवैध प्रवासियों का रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत कर रही है।

विज्ञापन

पटना में एक मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा और कहा कि अब उन्होंने वोट चोरी वाले आरोप को छोड़ दिया है। शाह ने विशेष गहन निर्वाचन संशोधन (SIR) का समर्थन करते हुए कहा कि इससे घुसपैठियों को चुना जा सकेगा और यह पूरे देश में लागू होगा। शाह ने कहा कि विपक्ष को इस प्रक्रिया पर आपत्ति करना अजीब है। उन्होंने कहा कि जो लोग लुटियंस दिल्ली में बैठकर बात करते हैं, उन्हें सीमा की असलियत नहीं पता। बांग्लादेश की सीमा में घने जंगल और बड़े नदी-नाले हैं, जो मानसून में उफान पर रहते हैं। इसलिए बार-बार गश्ती करना या सीमा पर बाड़ लगाना मुश्किल है।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोई व्यक्ति पड़ोसी देश से भारत में आता है, तो स्थानीय पुलिस या पटवारी को पता होना चाहिए, लेकिन उन्हें ऊपर से आदेश मिलता है कि प्रवासियों का स्वागत करें। यही कारण है कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बढ़ रही है, जबकि असम में यह रोकी गई है। शाह ने पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील की कि वे अगले साल के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बाहर करें और राज्य से हर घुसपैठिए को निकालने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: एनडीए में CM फेस की बात पर चिराग ने किया अमित शाह का समर्थन, कहा- चुने हुए विधायक तय करेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोप को लगभग छोड़ दिया है। शाह ने कहा कि शायद बिहार के लोगों की प्रतिक्रिया के बाद राहुल गांधी ने यह आरोप उठाना बंद कर दिया। इसके अलावा, शाह ने विपक्ष के उस आरोप को भी खारिज किया कि संविधान संशोधन विधेयक (130वां) का मकसद केवल उन राज्यों की सरकारों को अस्थिर करना है, जो भाजपा के नियंत्रण में नहीं हैं। शाह ने कहा कि यदि कोई मंत्री जेल में होता है, तो उसे तत्काल हटा देना कानून में नहीं है। शाह ने गांधी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अपमान करने और उस समय के एक अध्यादेश को फाड़ने का भी उल्लेख किया, जो राजनीतिक नेताओं को दोष सिद्ध होने पर अपने पद से स्वतः अयोग्य होने से रोकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed