फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar elections: Controversy in NDA over CM face; Chirag Paswan reacts; Congress

Bihar Election: एनडीए में CM फेस की बात पर चिराग ने किया अमित शाह का समर्थन, कहा- चुने हुए विधायक तय करेंगे

Sat, 18 Oct 2025 02:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 18 Oct 2025 02:43 PM IST
सार

Bihar Vidhansabha Election 2025: एनडीए में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह के बयान का अब चिराग पासवान ने भी समर्थन कर दिया है। कांग्रेस ने इस बयान को शेयर भी किया है।

विज्ञापन
Bihar elections: Controversy in NDA over CM face; Chirag Paswan reacts; Congress
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में बिहार चुनाव के बाद सीएम फेस को लेकर उठे सवाल पर सियासत गरमाने लगी है। राष्ट्रीय जनता दल के बाद अब कांग्रेस लगातार यह बात कह रही है कि विधानसभा सभा के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं होंगे। कांग्रेस ने एक बार फिर वीडियो शेयर किया। इसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान है। वीडियो में चिराग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा? यह तो चुनाव के बाद विधायक तय करेंगे। अब कांग्रेस की ओर से जारी चिराग पासवान का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस ने लिखा है कि पीएम मोदी के चिराग ने एलान किया है कि नीतीश कुमार सीएम नहीं होंगे। हालांकि जिस वीडियो को बिहार कांग्रेस ने शेयर किया उसने चिराग यह बात नहीं कह रहे हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं होंगे। वह गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करने हुए केवल मुख्यमंत्री चुने जाने की प्रक्रिया की बात कह रहे हैं। आइए जानते हैं चिराग पासवान ने क्या क्या बातें कहीं...

विज्ञापन

 

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने सामान्य प्रक्रिया की बात की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग चुनाव लड़ रहे हैं। हर विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चुने जाने की प्रकिया होती है। गठबंधन में मुख्यमंत्री चुने जाने की यही प्रकिया है। एनडीए पांच दलों का गठबंधन है। चुनाव के बाद सारे दलों के विधायक आपस में बैठकर मुख्यमंत्री तय करेंगे। यह एक संवैधानिक प्रकिया है। हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन


गृह मंत्री बोले थे- चुनाव के बाद विधायक दल के नेता तय करेंगे
गृह मंत्री अमित शाह से एक चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में जब सवाल किया गया कि अगर बिहार चुनाव में एनडीए जीतता है तो क्या आप नीतीश कुमार बनाएंगे? तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं भला कौन होता हूं किसी को मुख्यमंत्री बनाने वाला। इतनी सारी पार्टियों का गठबंधन है। बिहार चुनाव के बाद जब सभी दल एकजुट होंगे विधायक दल के नेता बैठेंगे तो अपना नेता तय कर लेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है नीतीश कुमार पर न सिर्फ भाजपा बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला विधायक दल के नेता आपस में बैठकर तय कर लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed