फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar disaster management flood relief preparedness meeting 2025

Bihar News: 16 जिलों पर नजर, राहत पर फोकस, बाढ़ से निपटने को प्रशासन तैयार

Sat, 14 Jun 2025 08:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 08:55 PM IST
सार

14 जून को बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने मानसून से पहले राज्य के 16 बाढ़ प्रवण जिलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के आपदा प्रबंधन अधिकारी जुड़े। 
 

विज्ञापन
bihar disaster management flood relief preparedness meeting 2025
अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून के आगमन को देखते हुए बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों की तैयारियों को लेकर 14 जून को एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की। इसमें राज्य के 16 बाढ़ प्रवण जिलों की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया जिलों के अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन अधिकारी और सहायक आपदा प्रबंधन अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में बारिश की स्थिति, बाढ़ राहत सामग्री की दरें, पॉलिथीन शीट्स की उपलब्धता, निजी नाव मालिकों के साथ समझौते की स्थिति, सरकारी नावों की मरम्मत, किराया दरों का निर्धारण, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र का 24x7 संचालन, राहत शिविर और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था, SDRF और NDRF टीमों की तैनाती और DSS पोर्टल पर रिपोर्टिंग जैसे बिंदुओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधियों की अब खैर नहीं! पटना पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा शुरू, दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़

अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत काम करने और समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार और अविनाश कुमार, बिहार मौसम सेवा केंद्र के निदेशक सी.एन. प्रभु सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed