फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Deputy Chief Minister Vijay Chaudhary attacked the opposition: JDU press conference, NDA

Bihar: उपमुख्यमंत्री बोले- विपक्ष डर का माहौल बना रहा है, 'ट्रिपल सी' के प्रति NDA सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति

Sat, 02 May 2026 04:53 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 02 May 2026 04:53 PM IST
सार

बिहार में नई सरकार बनने के बाद दूसरी बार उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने दूसरी बार प्रेस वार्ता की। उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। साथ ही अल्पसंख्यक समाज के लिए नीतीश कुमार ने जो काम किया, उस पर चर्चा की।

विज्ञापन
Bihar: Deputy Chief Minister Vijay Chaudhary attacked the opposition: JDU press conference, NDA
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने प्रेस वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड के कार्यालय में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कार्य कर रही वर्तमान एनडीए सरकार, माननीय नीतीश कुमार द्वारा स्थापित विकास, सुशासन और सद्भाव के मार्ग पर ही आगे बढ़ रही है। सरकार की ‘थ्री सी’ (क्राइम, करप्शन एवं कम्युनलिज्म) के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है, जिसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही, सांप्रदायिकता के विरुद्ध पूर्व से लागू सख्त नीति को आगे भी पूरी दृढ़ता के साथ जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष द्वारा लगातार भ्रामक प्रचार कर भय का वातावरण बनाया जाता रहा है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर यह भ्रम फैलाया गया कि नागरिकता छिन जाएगी, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसी प्रकार वक्फ संपत्तियों को लेकर भी निराधार बातें कही गईं, जो पूर्णतः असत्य सिद्ध हुईं। उन्होंने कहा कि विपक्ष स्पष्ट करे कि सीएए के तहत कितने लोगों की नागरिकता प्रभावित हुई तथा एसआईआर में कितने पात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए गए।
विज्ञापन


विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष इस प्रकार की राजनीतिक कुटिलता में निपुण है, जहां वह असली मददगार को गुनाहगार और असली गुनाहगार को मददगार के रूप में प्रस्तुत करता है। किंतु अल्पसंख्यक समाज अब यह समझ चुका है कि उसका वास्तविक हितैषी कौन है और कौन केवल भ्रम फैलाने का कार्य करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'विकास की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई'
उपमुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समाज से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने उनके उत्थान के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ समाज के लोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पूर्व अल्पसंख्यक समाज का केवल भावनात्मक शोषण कर राजनीतिक लाभ उठाया जाता था, जबकि उनके वास्तविक विकास की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई।

Bihar News: आज दिल्ली क्यों जा रहे CM सम्राट चौधरी? जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से भी मिले, कैबिनेट विस्तार कब?

'अब अल्पसंख्यक समाज जागरूक हो चुका है'
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के कल्याण हेतु जो कार्य हुए हैं, वे आज जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया गया है, बच्चों के पोषण और छात्रों को छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब अल्पसंख्यक समाज जागरूक हो चुका है और सत्य को पहचान रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माननीय श्री नीतीश कुमार के शासनकाल में सभी समुदाय सुरक्षित रहे हैं और उनका सर्वांगीण विकास हुआ है, उसी प्रकार वर्तमान सरकार में भी उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित रहेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed