फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar DARPG Secretary V Srinivas held an important meeting with senior officials of Bihar government

Bihar: DARPG सचिव वी श्रीनिवास की बिहार सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, इन मुद्दों पर की चर्चा

Fri, 03 Jan 2025 08:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 08:05 PM IST
सार

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी श्रीनिवास ने तीन जनवरी को बिहार सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों और दौरे में भाग लिया। उन्होंने बिहार के बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम तथा बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन की जानकारी प्राप्त करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। 

विज्ञापन
Bihar DARPG Secretary V Srinivas held an important meeting with senior officials of Bihar government
बिहार सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वी श्रीनिवास सचिव, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग तथा पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, भारत सरकार ने तीन जनवरी को बिहार सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों और दौरे में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार के बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम तथा बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन की जानकारी प्राप्त करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। दौरे में उनके के साथ कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे, इनमें पुनीत यादव, अपर सचिव, सरिता चौहान, संयुक्त सचिव, सुभाशीष दास, निदेशक और एचके भट्ट, उपसचिव शामिल रहे।

विज्ञापन


बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में राज्य सरकार की और से सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी की अपर मिशन निदेशक डॉ. प्रतिमा तथा अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इन बैठकों में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम और लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। उन्होंने इन अधिनियमों के तहत नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं और न्याय प्रदान करने की प्रक्रिया की समीक्षा की तथा भारत सरकार द्वारा इस दिशा में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी दी गयी। वी श्रीनिवास के द्वारा बताया गया है कि बिहार ही एक मात्र राज्य है, जहां शिकायत निवारण हेतु अधिनियम बनाकर कार्यान्वयन किया जा रहा है। यह एक उत्तम प्रथा है, जिसे अन्य राज्यों द्वारा अंगीकृत किया जा सकता है।
विज्ञापन


तदोपरांत उच्च स्तरीय दल द्वारा सूचना भवन, पटना अवस्थित राज्य लोक शिकायत प्राप्ति केन्द्र सूचना केंद्र का भ्रमण कर वहां पर ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त हो रहे शिकायतों के सूचना प्रावैधिकी के सहयोग से प्रबंधन की जानकारी ली गयी। इसके बाद उच्च स्तरीय दल द्वारा समाहरणालय पटना के जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा की जा रही सुनवाई की प्रक्रिया में भाग लेकर पूरी व्यवस्था का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन किया गया। वी श्रीनिवास ने प्रशासनिक सुधारों को सुचारू रूप से लागू करने में बिहार सरकार के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उच्च स्तरीय दल के द्वारा अमृतलाल मीणा, मुख्य सचिव से भी मिलकर बैठक की गयी तथा सम्राट चौधरी, माननीय उप मुख्यमंत्री तथा विजय कुमार सिन्हा, माननीय उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दौरे के क्रम में प्राप्त हुई जानकारी से अवगत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed