फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: The district officer who went to enjoy the natural beauty was robbed on Kaimur hill

Bihar Crime: प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने गईं थीं अंचलाधिकारी, कैमूर पहाड़ी पर हो गई लूट; तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 02:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 19 Jul 2025 02:10 PM IST
सार

Bihar: घटना गुरुवार शाम की है, जब सीओ गोल्डी कुमारी अपने एक मित्र के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने कैमूर पहाड़ी गई थीं। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करते हुए उनके पास से नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया।

विज्ञापन
Bihar Crime: The district officer who went to enjoy the natural beauty was robbed on Kaimur hill
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में अब अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमूर पहाड़ी पर सूर्यपुरा अंचल की अंचलाधिकारी के साथ लूटपाट और मारपीट की वारदात सामने आई है। घटना गुरुवार शाम की है, जब सीओ गोल्डी कुमारी अपने एक मित्र के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने कैमूर पहाड़ी गई थीं।

विज्ञापन

इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करते हुए उनके पास से नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद अंचलाधिकारी ने दरिगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: सहरसा में बालू-गिट्टी डिपो संचालक को मारी गई गोली, हालत गंभीर; मौके से आरोपी हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तत्परता, तीन आरोपी चढ़े हत्थे
दरिगांव थानाध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवक करसेरुआ गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान शुभम उर्फ संदीप बिंद, पवन कुमार और जैकी गुप्ता के रूप में की गई है। सभी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर जब अधिकारी भी अपराधियों के निशाने पर आ रहे हैं।


ग्रामीणों का ये आरोप
हालांकि अंचलाधिकारी (सीओ) गोल्डी कुमारी और सारण जिले के रिविलगंज अंचलाधिकारी कौशल कुमार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और दोनों अधिकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ग्रामीण महिला सीओ से पहचान पत्र दिखाने की मांग कर रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं कि वे लोग जंगल में क्या कर रहे थे। इस दौरान एक ग्रामीण कहता है कि क्या आपलोगों को पहाड़ में यही काम करना है? जवाब में अधिकारी का साथी कहता है कि यह प्रशासन की गाड़ी है। इस पर ग्रामीणों की ओर से सवाल उठता है कि, गाड़ी खड़ी कर इतने अंदर जंगल में क्यों गए थे? यहां क्या कर रहे थे? स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब कुछ युवकों ने अधिकारियों से बहस तेज कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed