फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Crime: Sand-gravel depot operator shot in Saharsa, condition critical

Bihar Crime: सहरसा में बालू-गिट्टी डिपो संचालक को मारी गई गोली, हालत गंभीर; मौके से आरोपी हुआ फरार

Sat, 19 Jul 2025 01:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 19 Jul 2025 01:32 PM IST
सार

Bihar: शुक्रवार रात करीब 9 बजे जब श्यामल सैनी टोला स्थित डिपो बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी गोरियारी पुल के पास पहले से घात लगाए खड़े संजय और उसके अन्य साथियों ने उन्हें रोका। इसके बाज पीछे से इनपर गोली चला दी गई। 

विज्ञापन
Bihar Crime: Sand-gravel depot operator shot in Saharsa, condition critical
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में बालू-गिट्टी डिपो के एक व्यवसायी को गोली मार दी गई। घायल कारोबारी का इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव की है। पीड़ित की पहचान गोरियारी वार्ड संख्या 10 निवासी 40 वर्षीय श्यामल कुमार के रूप में हुई है। श्यामल बीते 10 वर्षों से सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के सैनी टोला में बालू और गिट्टी का व्यवसाय करते आ रहे हैं। करीब आठ महीने पहले उन्होंने अपने गांव गोरियारी में भी एक नया डिपो खोल लिया था।

विज्ञापन

श्यामल कुमार के अनुसार, गोरियारी के ही रहने वाले संजय नामक व्यक्ति भी इसी क्षेत्र में बालू-गिट्टी का व्यवसाय करता है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे जब श्यामल सैनी टोला स्थित डिपो बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी गोरियारी पुल के पास पहले से घात लगाए खड़े संजय और उसके अन्य साथियों ने उन्हें रोका। श्यामल के अनुसार, संजय ने उनसे कहा कि इतनी देर से आ रहे हो? इस पर श्यामल ने जवाब दिया कि ग्राहक ज्यादा होने की वजह से देर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; देख लो सरकार: कटिहार के बच्चों की टिन शेड में शिक्षा, भीषण गर्मी में तपिश से जूझ रहे नौनिहाल; हाल-बेहाल

बातचीत के तुरंत बाद संजय ने पीछे से उन पर गोली चला दी, जो उनकी पीठ में लगी। गोली लगने के बाद भी श्यामल ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक से भागने की कोशिश की और साथ चल रहे प्रदीप कुमार को भी तेज़ी से निकलने को कहा। संजय ने दूसरी गोली भी चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। घायल अवस्था में श्यामल लगभग आधा किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचे और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन उन्हें सहरसा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। श्यामल ने साफ आरोप लगाया है कि संजय ने व्यवसायिक रंजिश के कारण उनकी हत्या की साजिश रची थी।

घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि घटना की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed