फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Property dealer beaten to death by miscreants in Patna

Bihar Crime: प्रॉपर्टी डीलर को शराब पिलाई, फिर जमकर पीटा…इलाज के दौरान हुई मौत; पैसे के लेनदेन का है मामला

Wed, 29 Jan 2025 09:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 Jan 2025 09:26 AM IST
सार

Bihar Crime: चारों आरोपियों ने मिलकर शराब पी फिर दीनानाथ को धोखे से शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। जिसके बाद सभी ने उन्हें जमकर पीटा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Crime: Property dealer beaten to death by miscreants in Patna
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के रामकृष्णा नगर थाना अन्तर्गत आदर्श कॉलोनी, रोड नंबर- 4 नायचक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां रुपये के विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर बुजुर्ग व्यक्ति की पीट पीटकर गंभीर हालत में उसके घर आकर छोड़ दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में घायल की पत्नी और स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दीनानाथ सिंह जो कि प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। रविवार की सुबह अजय ने फोन कर उन्हें कछुआरा बुलाया। जहां पहले से राजेश, राहुल सहित चार लोग मौजूद थे। पहले सभी ने मिलकर शराब पी फिर दीनानाथ को धोखे से शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। जिसके बाद सभी ने उन्हें जमकर पीटा और गंभीर हालत में उनके घर के बाहर छोड़क फरार हो गए।  वहीं जख्मी हालत में देख पत्नी ने आनन फानन में स्थानीय लोगों से मिलकर उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौर उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


रुपये के लेनदेन को लेकर हुई हत्या
मृतक के बेटे अनूप कुमार ने बताया कि मेरे पिता जी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है। अजय, राहुल और राजेश से रुपये की लेनदेन का विवाद चल रहा था। पिता जी को अजय ने फोन कर अपने घर कछुआरा बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर उनको मारपीट कर गंभीर हालत में घर छोड़ दिया। वहीं सभी ने मेरी मां को बंदूक दिखाकर सादा स्टाम्प पर हस्ताक्षर करा लिया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रामकृष्णा नगर थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed