फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Police action after rape and murder of a girl, four smugglers arrested with smack

Bihar Crime: बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के बाद पुलिस का एक्शन, स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार; जानें

Tue, 02 Sep 2025 03:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Sep 2025 03:32 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से पुलिस को इलाके में शराब और स्मैक के अवैध कारोबार की सूचना देते आ रहे थे। घटना के बाद पुलिस पूरी तरह से एक्शन में है और मृतक बच्ची के मोहल्ले व आसपास के इलाकों में लगातार नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Police action after rape and murder of a girl, four smugglers arrested with smack
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के मनेर में चार दिन पूर्व 10 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म व हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। घटना के मद्देनज़र वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मनेर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर 9.27 ग्राम स्मैक की 19 पुड़िया बरामद की। इस दौरान चार तस्करों नौबतपुर शेखपुरा के विशाल ठाकुर, ब्यापुर के कृष्णा सिंह, महिनावा के सूरज कुमार और गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: जमालपुर में करमा पर्व पर हादसा, तीन दिनों में दो की गई जान; एक की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से पुलिस को इलाके में शराब और स्मैक के अवैध कारोबार की सूचना देते आ रहे थे। घटना के बाद पुलिस पूरी तरह से एक्शन में है और मृतक बच्ची के मोहल्ले व आसपास के इलाकों में लगातार नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी अभियान में एडिशनल थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसआई अफसर अली, एएसआई रामसुरेश प्रसाद सहित जिला पुलिस बल शामिल रहा। एडिशनल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed