फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Accident on Karma festival in Jamalpur two killed in three days search for one continues

Bihar News: जमालपुर में करमा पर्व पर हादसा, तीन दिनों में दो की गई जान; एक की तलाश जारी

Tue, 02 Sep 2025 03:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Sep 2025 03:09 PM IST
सार

Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को जमालपुर–धरहरा मुख्य मार्ग पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ राकेश कुमार और जमालपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Bihar News: Accident on Karma festival in Jamalpur two killed in three days search for one continues
गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले में प्रकृति पर्व करमा के दौरान हादसों की कड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना जमालपुर प्रखंड के छोटी गोविंदपुर गांव की है, जहां सोमवार को पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन

मृत युवक की पहचान छोटी गोविंदपुर निवासी प्रमोद कुमार यादव के पुत्र नीरज कुमार (20) के रूप में हुई है। नीरज चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था और घर का कमाने वाला सदस्य था। ग्रामीणों के मुताबिक वह बाहर मजदूरी करता था और हाल ही में घर लौटा था। रविवार को गांव में धूमधाम से करमा पर्व मनाया गया था। सोमवार सुबह नीरज अपने दोस्तों के साथ सामग्री विसर्जन के लिए इन्द्ररूख भलार पथ के समीप गया, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढे़ं: पटना में सैप्टिक टैंक में दबकर दो मजदूरों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप; परिजनों ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को जमालपुर–धरहरा मुख्य मार्ग पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ राकेश कुमार और जमालपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा परिजनों को उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि करमा पर्व के दौरान यह तीसरा हादसा है। अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, जबकि एक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed