फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar crime news: Encounter between police and criminals in Patna; one criminal killed.

Bihar: एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मी घायल; अगवा हुए युवक को पटना पुलिस ने बचाया

Sat, 13 Jun 2026 09:51 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 09:51 AM IST
सार

Patna Police: पटना पुलिस की टीम अगवा किए गए युवक को बचाने गई थी। पुलिस को देखते ही अपराधी गोलीबारी करने लगे। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपराधी को गोली मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bihar crime news: Encounter between police and criminals in Patna; one criminal killed.
पटना के मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ दूर पुलिसकर्मी घायल एक अपराधी की मौत

विस्तार

पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर में लगी, दूसरी गोली एएसआई संजय कुमार के हाथ को छूते हुए निकल गई। अचानक हुए हमले के बावजूद पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद अपराधी भागने पर मजबूर हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन


इधर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। इसमें एक गोली कुख्यात अपराधी को लगी। वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके द्वारा अगवा किए गए युवक को सकुशल मुक्त करा लिया। इसके बाद घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पटना पुलिस ने क्या कहा जानिए?
पटना के पुलिस अधीक्षक पूर्वी (एसपी) परिचय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त थानेदार राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस का कहना है घटना में शामिल अन्य सभी अपराधियों की पहचान कर ली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पटना के मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ दूर पुलिसकर्मी घायल एक अपराधी की मौत

 

ऑनलाइन शॉपिंग एप पर मोबाइल खरीदने के बहाने बुलाया
एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मुक्त कराए गए युवक ने पूछताछ में बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि अपराधियों ने उसे ऑनलाइन शॉपिंग एप पर मोबाइल खरीदने-बेचने के बहाने मनीचक गांव बुलाया था। वहां पहुंचते ही करीब छह अपराधियों ने उसे बंधक बना लिया। अपराधियों ने उसके साथ गंभीर मारपीट की और पैसे लूटने का प्रयास किया। जब युवक ने इसका विरोध किया, तो अपराधी उसकी हत्या करने की योजना बनाने लगे। इसी बीच मुस्तैद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचा ली।

जवाबी कार्रवाई में कुख्यात 'हैदर' ढेर
एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लगी थी। उसके साथी उसे छिपाकर पहले पुनपुन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर पीएमसीएच और उसके बाद मैक्स अस्पताल ले गए। वहां से पारस अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत अपराधी की पहचान मोहम्मद हैदर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, हैदर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसे पूर्व में भी हत्या के एक मामले में मसौढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था और वह कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed