{"_id":"670b9065563fa1134209dd18","slug":"bihar-crime-miscreants-opened-indiscriminate-fire-near-durga-puja-pandal-in-ara-three-people-injured-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: आरा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, पूजा समिति के तीन सदस्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: आरा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, पूजा समिति के तीन सदस्य घायल
Sun, 13 Oct 2024 02:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:48 PM IST
सार
Ara Crime: आरा सदर के एएसपी परिचय कुमार और नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर भारी संख्या में बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर के आरा में रविवार अहले सुबह नवादा थानाक्षेत्र के मौलाबाग स्थित एसबी कॉलेज के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद बदमाशों ने दुर्गा पूजा पंडाल के पास अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में पूजा समिति के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान सुनील कुमार यादव (26), अरमान अंसारी (22) और रोशन कुमार (24) के रूप में हुई है। सभी घायल मौलाबाग के पुष्प कला मंदिर दुर्गा पूजा समिति के सदस्य हैं।
विज्ञापन
फायरिंग की घटना से दहशत
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पूजा पंडाल के पास कुर्सियों पर बैठे थे। उसी समय दो बाइकों पर सवार करीब छह बदमाश वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में सुनील कुमार यादव को पेट और बांह में गोली लगी, जबकि अन्य दोनों भी बुरी तरह से घायल हो गए। फिलहाल गोलीबारी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, क्योंकि घायलों का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही आरा सदर के एएसपी परिचय कुमार और नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में बल तैनात कर दिया है। पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन