फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Miscreants opened indiscriminate fire near Durga Puja pandal in Ara, three people injured

Bihar Crime: आरा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, पूजा समिति के तीन सदस्य घायल

Sun, 13 Oct 2024 02:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 13 Oct 2024 02:48 PM IST
सार

Ara Crime: आरा सदर के एएसपी परिचय कुमार और नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर भारी संख्या में बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Miscreants opened indiscriminate fire near Durga Puja pandal in Ara, three people injured
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर के आरा में रविवार अहले सुबह नवादा थानाक्षेत्र के मौलाबाग स्थित एसबी कॉलेज के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद बदमाशों ने दुर्गा पूजा पंडाल के पास अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में पूजा समिति के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान सुनील कुमार यादव (26), अरमान अंसारी (22) और रोशन कुमार (24) के रूप में हुई है। सभी घायल मौलाबाग के पुष्प कला मंदिर दुर्गा पूजा समिति के सदस्य हैं।

विज्ञापन



 
फायरिंग की घटना से दहशत
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पूजा पंडाल के पास कुर्सियों पर बैठे थे। उसी समय दो बाइकों पर सवार करीब छह बदमाश वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में सुनील कुमार यादव को पेट और बांह में गोली लगी, जबकि अन्य दोनों भी बुरी तरह से घायल हो गए। फिलहाल गोलीबारी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, क्योंकि घायलों का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन

 
पुलिस घटना की जांच में जुटी 
घटना की सूचना मिलते ही आरा सदर के एएसपी परिचय कुमार और नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में बल तैनात कर दिया है। पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed