फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Married woman dies under suspicious circumstances in Rohtas

Bihar News: संदेहास्पद स्थिति में हुई विवाहिता की मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; जानें पूरा मामला

Thu, 06 Feb 2025 05:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Feb 2025 05:04 PM IST
सार

Bihar News: मृतका के भाई ने बताया कि 2023 में उनकी बहन की शादी बजरंगी कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे थे और फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसी चीजें मांग रहे थे।
 

विज्ञापन
Bihar Crime: Married woman dies under suspicious circumstances in Rohtas
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के बघैला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पूनम कुमारी के रूप में हुई है, जो कुष्कर गांव के बजरंगी कुमार की पत्नी थीं। उनकी उम्र लगभग 28 साल थी।

विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने गला दबाकर उनकी हत्या की। इसके बाद मृतका के मायके वालों ने बघैला थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मृतका के भाई धनजी कुमार ने बताया कि 2023 में उनकी बहन की शादी बजरंगी कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे थे और फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसी चीजें मांग रहे थे। अचानक गुरुवार को उन्हें अपनी बहन की मौत की खबर मिली, जिसके बाद वे ससुराल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके वालों की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed