फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Dispute over money for liquor in Nalanda Woman shot dead

नालंदा में शराब के पैसों को लेकर विवाद: महिला की गोली मारकर हत्या, बच्ची को ले जाने की कोशिश कर रहे थे बदमाश

Mon, 18 Aug 2025 05:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 05:34 PM IST
सार

Bihar: मनोज के अनुसार, बदमाश घर की एक लड़की को जबरन पकड़कर ले जाने की कोशिश करने लगे। जब परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली संजू देवी के सीने में लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Bihar Crime: Dispute over money for liquor in Nalanda Woman shot dead
परिजन बेसुध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के कल्याण विगहा थाना क्षेत्र के बड़ी आमर गांव में रविवार देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान बड़ी आमर गांव निवासी मेघन मांझी की पत्नी संजू देवी (45) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

विवाद से हत्या तक
मृतका के भतीजे मनोज मांझी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके चाचा ने चंडी थाना क्षेत्र के मोकिमपुर गांव के बदमाशों के साथ शराब पी थी। करीब 200-300 रुपये का लेन-देन होने के कारण विवाद खड़ा हो गया। उसी बात को लेकर रविवार को तीन-चार की संख्या में बदमाश उनके घर पर आ धमके।

विज्ञापन


पढ़ें:  जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सामने वाटर पार्क के पास मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज के अनुसार, बदमाश घर की एक लड़की को जबरन पकड़कर ले जाने की कोशिश करने लगे। जब परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली संजू देवी के सीने में लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही कल्याण विगहा और हरनौत थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कल्याण विगहा थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मोकिमपुर गांव के बदमाशों की संलिप्तता सामने आई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य एकत्र करने के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। संजू देवी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पांच बेटे और तीन बेटियां हैं, जो अब अपनी मां के साए से वंचित हो गए। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed