फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar: Body of a newborn baby found near the water park in front of Jawaharlal Nehru Medical College

Bihar: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सामने वाटर पार्क के पास मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी

Mon, 18 Aug 2025 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 05:27 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों का अनुमान है कि नवजात की डिलीवरी मायागंज अस्पताल में हुई होगी और जन्म के बाद मौत हो जाने पर परिजनों ने शव को यहां फेंक दिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर नवजात को किसने और क्यों फेंका।

विज्ञापन
Bihar: Body of a newborn baby found near the water park in front of Jawaharlal Nehru Medical College
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित वाटर पार्क के समीप सोमवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, नवजात को कपड़े में लपेटकर फेंका गया था। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शी बीके कुमार ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर कपड़े में लिपटे नवजात पर पड़ी। तुरंत इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि नवजात की डिलीवरी मायागंज अस्पताल में हुई होगी और जन्म के बाद मौत हो जाने पर परिजनों ने शव को यहां फेंक दिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर नवजात को किसने और क्यों फेंका।

विज्ञापन


पढे़ं: 'संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कांग्रेस की परंपरा', राहुल गांधी और तेजस्वी पर बरसे BJP नेता शाहनवाज हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी मायागंज अस्पताल के पीछे कूड़ेदान से नवजात का शव बरामद हुआ था। बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यह अमानवीय और शर्मनाक कृत्य है, किसी भी हाल में नवजात को लावारिस हालत में फेंकना मानवता को शर्मसार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed