फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime Criminals shot property dealer in Bhojpur in broad daylight there is dispute over five kattha land

Bihar News: प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, पांच कट्ठा जमीन का है विवाद

Thu, 24 Oct 2024 02:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 02:47 PM IST
सार

बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। जख्मी हालत में डीलर का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पांच कट्ठा जमीन विवाद के चलते यह वारदात हुई है। 

विज्ञापन
Bihar Crime Criminals shot property dealer in Bhojpur in broad daylight there is dispute over five kattha land
घायल प्रॉपर्टी डीलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को ताबड़तोड़ बाइक सवार बदमाशों के द्वारा तीन गोली मार दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के गांगी पुल के समीप की बताई जा रही है। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही के रहने वाले शाहिद आलम उर्फ पप्पू को हथियार बंद बदमाशों के द्वारा गोली मारा गया है। जख्मी व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि टाइल्स लाने के लिए वह शहर के जीरो माइल की तरफ जा रहा था। तभी गांगी बैरियर के समीप तीन बाइक सवार आए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


जख्मी व्यक्ति के द्वारा घटना का कारण भी बताया गया है। उसने बताया कि साल 2023 से पांच कट्ठा जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है। वह जमीन अपनी चचेरी बहन से खरीदा था। लेकिन कुछ लोग लगातार उस जमीन को लेकर विवाद कर रहे थे, जिन व्यक्तियों से जमीन का विवाद चल रहा था। उन्हीं के द्वारा इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। गोली मारने का आरोप मोहम्मद शाहनवाज उर्फ गुड्डू मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद तनवीर अख्तर पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, जख्मी व्यक्ति का इलाज आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जहां पर गोलियों के स्पेशलिस्ट सर्जन डॉक्टर विकास सिंह के द्वारा जख्मी व्यक्ति का ऑपरेशन किया जा रहा है। इलाज कर रहे सर्जन डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि गन शॉट लगा हुआ मरीज मेरे पास आया है। उसे तीन गोली लगी है। खून का बहाव बहुत ज्यादा हो गया है। स्थिति बहुत नाजुक है, लेकिन ऑपरेशन जारी है। उम्मीद है कि व्यक्ति को बचा लिया जाएगा।


वहीं मामले में नगर थाना के पुलिस और एएसपी परिचय कुमार जख्मी व्यक्ति से मिलकर पूरे मामले की जानकारी लिए और घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हैं। घटना स्थल से पुलिस को गोली का खोखा भी बरामद किया गया है। मामले में एएसपी परिचय कुमार के द्वारा बताया गया है कि एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने की सूचना मिली है। फिलहाल, उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना का विवाद उसके द्वारा ही बताया गया है कि जमीन को लेकर के कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। पहले उसे धमकी भी दी गई थी और आज उसे तीन गोली मारी गई है। आरोपियों की पहचान हो गई है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed