फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Congress politics put pressure on the central leadership rumors of Congress MLAs breaking up

बिहार: केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाने को उड़ाई कांग्रेस विधायकों के टूट की अफवाह

Mon, 21 Jun 2021 02:15 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Jun 2021 02:15 AM IST
सार

  • बिहार कांग्रेस में विधायकों की टूट की खबर अफवाह साबित हुई।
  • बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीतियों पर मंथन किया।

विज्ञापन
Bihar Congress politics put pressure on the central leadership rumors of Congress MLAs breaking up
कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस में विधायकों की टूट की खबर अफवाह निकली। दरअसल, पार्टी का ही एक धड़ा केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए अफवाहों को हवा दे रहा था। बिहार में कांग्रेस विधायकों का नब्ज टटोलने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीतियों पर मंथन किया।

विज्ञापन


बता दें, यहां जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव के संकेत मिलने लगेे हैं ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के रेस में कई लोग शामिल हैं। हालांकि इस संबंध में अभी खुलकर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। लेकिन भक्तचरण दास से मिलने वाले विधायकों में से ही कुछ विधायकों का  मानना है कि विधायक दल के टूट की खबर महज एक अफवाह है।
विज्ञापन


इस अफवाह को उड़ाने के पीछे प्रदेश कांग्रेस का ही एक गुट खड़ा है। विधायकों का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व का ध्यान बिहार कांग्रेस की कमियों से भटकाए रखने के लिए विधायक दल में टूट की आशंका के अफवाह को हवा दी गई। बैठक में शामिल इन विधायकों का मानना है कि विधायक होने के नाते वह पार्टी के 19 विधायकों के संपर्क में रहते हैं और कभी भी किसी भी विधायक ने जदयू या किसी और पार्टी में जाने की कोई चर्चा तक नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक की मीडिया में कांग्रेस के विधायकों की टूटने की खबर पढ़कर तमाम विधायक फोन पर एक-दूसरे से हंसी-ठिठोली भी करते रहे हैं। इन विधायकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के बुरे प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं ने जानबूझकर विधायक दल के टूटने की आशंका को प्लांट करवाया ताकि केंद्रीय नेतृत्व का ध्यान भटका रहे। और केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाया जा सके। अपनी नाकामी छुपाने के लिए इन नेताओं ने ही साजिश के तहत अफवाहों को बल दिया। इन विधायकों ने बताया कि प्रदेश प्रभारी को इस तथ्य से अवगत करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed