Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar congress organizational reshuffle three new aicc secretaries appointed ajay paswan gunjan patel assigned

बिहार कांग्रेस में फेरबदल: तीन नए एआईसीसी सचिव नियुक्त, अजय पासवान और गुंजन पटेल को भी मिली नई जिम्मेदारी

Fri, 20 Nov 2026 01:53 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Nov 2026 01:53 PM IST
सार

कांग्रेस ने बिहार संगठन में फेरबदल करते हुए प्रदीप नरवाल, प्रोफेसर प्रकाश सोनावने और महबूब पाशा को AICC सचिव नियुक्त किया है। वहीं, अजय कुमार पासवान को मध्य प्रदेश और गुंजन पटेल को पश्चिम बंगाल में संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
bihar congress organizational reshuffle three new aicc secretaries appointed ajay paswan gunjan patel assigned
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने बिहार के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के तीन नए सचिवों की नियुक्ति की है। इनमें प्रदीप नरवाल, प्रोफेसर प्रकाश सोनावने और महबूब पाशा शामिल हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद नियुक्तियों की सूची जारी की। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इसके साथ ही बिहार कांग्रेस के दो नेताओं को मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

प्रदीप नरवाल समेत तीन नेताओं को बिहार की जिम्मेदारी

कांग्रेस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रदीप नरवाल, प्रोफेसर प्रकाश सोनावने और महबूब पाशा बिहार में AICC सचिव के रूप में काम करेंगे। इन नेताओं पर प्रदेश में पार्टी के सांगठनिक कामकाज, गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन

प्रदीप नरवाल कांग्रेस के युवा और प्रमुख दलित चेहरों में गिने जाते हैं। जून 1991 में हरियाणा के सोनीपत में जन्मे नरवाल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्र राजनीति से पहचान बनाई थी। शुरुआत में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े थे और संगठन में संयुक्त सचिव रहे थे। वर्ष 2016 में एबीवीपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्ष 2021 में उन्हें AICC का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के साथ सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। वर्ष 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने बवानी खेड़ा सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर प्रकाश सोनावने को महाराष्ट्र से बिहार भेजा गया

प्रोफेसर प्रकाश सोनावने महाराष्ट्र कांग्रेस के शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं। वह लंबे समय से गैर अनुदानित और आईसीटी शिक्षकों के मुद्दों को उठाते रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र बलुतेदार संघटना के अध्यक्ष के तौर पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अधिकारों के लिए भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने वंचित पिछड़े वर्गों के लिए अलग अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) श्रेणी बनाने की मांग भी उठाई थी। वर्ष 2024 में उन्होंने मुंबई शिक्षक सीट से विधान परिषद का चुनाव लड़ा था।

अजय पासवान को मध्य प्रदेश, गुंजन पटेल को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी

इस संगठनात्मक फेरबदल में बिहार कांग्रेस के दो नेताओं को दूसरे राज्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष अजय कुमार पासवान को मध्य प्रदेश का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुंजन पटेल को पश्चिम बंगाल में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों नेता अब अपने-अपने राज्यों में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों की निगरानी करेंगे। पार्टी के इस फैसले को बिहार के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी संगठनात्मक मजबूती की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed