फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Congress Leader Bharat Singh claims 11 mla will leave congress and join nda

बिहार में सियासी भूचाल: कांग्रेस नेता का दावा- पार्टी के 11 विधायक बन सकते हैं एनडीए का हिस्सा

Wed, 06 Jan 2021 05:09 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Wed, 06 Jan 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Bihar Congress Leader Bharat Singh claims 11 mla will leave congress and join nda
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : PTI
विधानसभा चुनाव 2020 के बाद भी बिहार की राजनीति लगातार गरमा रही है। अब इस सियासी तपिश को बिहार कांग्रेस के नेता ने और बढ़ा दिया है। दरअसल, कांग्रेस नेता भरत सिंह का दावा है कि पार्टी के 11 विधायक जल्द ही एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं। इसके बाद बिहार में एक बार फिर सियासी भूचाल आ गया है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन



भरत सिंह ने किया यह दावा
कांग्रेस नेता भरत सिंह का दावा है कि पार्टी बिहार में बड़े नुकसान की तरफ बढ़ रही है। उनका कहना है कि वह इस बारे में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा को भी बता चुके हैं। साथ ही, उन 11 विधायकों के नाम की भी जानकारी दे चुके हैं। भरत सिंह का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी पार्टी छोड़ने वालों में शामिल हैं।
विज्ञापन


राजद से गठबंधन तोड़ने की दी सलाह
बता दें कि भरत सिंह का कहना है कि मदन मोहन झा अब अशोक चौधरी के रास्ते पर जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के इन 11 विधायकों ने पैसे देकर टिकट लिया था और चुनाव जीता। हालांकि, ये सभी जल्द ही एनडीए में शामिल हो जाएंगे। गौरतलब है कि भरत सिंह ने कांग्रेस को राजद से गठबंधन खत्म करने की भी सलाह दी है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2020 में खराब प्रदर्शन के बाद बिहार कांग्रेस में सिर-फुटव्वल चल रहा है। पार्टी के नेताओं में आपसी मतभेद की बातें भी लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में किया गया फेरबदल
जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में फेरबदल जारी है। इस बीच बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सहमति दे दी है। गोहिल की जगह भक्त चरण दास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed