{"_id":"5ff59c7a8ebc3e3406243f54","slug":"bihar-congress-leader-bharat-singh-claims-11-mla-will-leave-congress-and-join-nda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में सियासी भूचाल: कांग्रेस नेता का दावा- पार्टी के 11 विधायक बन सकते हैं एनडीए का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में सियासी भूचाल: कांग्रेस नेता का दावा- पार्टी के 11 विधायक बन सकते हैं एनडीए का हिस्सा
Wed, 06 Jan 2021 05:09 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 06 Jan 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2020 के बाद भी बिहार की राजनीति लगातार गरमा रही है। अब इस सियासी तपिश को बिहार कांग्रेस के नेता ने और बढ़ा दिया है। दरअसल, कांग्रेस नेता भरत सिंह का दावा है कि पार्टी के 11 विधायक जल्द ही एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं। इसके बाद बिहार में एक बार फिर सियासी भूचाल आ गया है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
भरत सिंह ने किया यह दावा
कांग्रेस नेता भरत सिंह का दावा है कि पार्टी बिहार में बड़े नुकसान की तरफ बढ़ रही है। उनका कहना है कि वह इस बारे में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा को भी बता चुके हैं। साथ ही, उन 11 विधायकों के नाम की भी जानकारी दे चुके हैं। भरत सिंह का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी पार्टी छोड़ने वालों में शामिल हैं।
राजद से गठबंधन तोड़ने की दी सलाह
बता दें कि भरत सिंह का कहना है कि मदन मोहन झा अब अशोक चौधरी के रास्ते पर जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के इन 11 विधायकों ने पैसे देकर टिकट लिया था और चुनाव जीता। हालांकि, ये सभी जल्द ही एनडीए में शामिल हो जाएंगे। गौरतलब है कि भरत सिंह ने कांग्रेस को राजद से गठबंधन खत्म करने की भी सलाह दी है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2020 में खराब प्रदर्शन के बाद बिहार कांग्रेस में सिर-फुटव्वल चल रहा है। पार्टी के नेताओं में आपसी मतभेद की बातें भी लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
पार्टी में किया गया फेरबदल
जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बिहार कांग्रेस में फेरबदल जारी है। इस बीच बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सहमति दे दी है। गोहिल की जगह भक्त चरण दास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।