फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar CM Oath: After taking the oath, CM Nitish Kumar expressed his gratitude to everyone

Bihar CM Oath: शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश ने PM मोदी का जताया आभार, कहा- सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी

Thu, 20 Nov 2025 07:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Nov 2025 07:16 PM IST
सार

CM Nitish Kumar: आज सीएम पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने सबका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में एनडीए की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।

विज्ञापन
Bihar CM Oath: After taking the oath, CM Nitish Kumar expressed his gratitude to everyone
नीतीश कुमार के साथ पीएम मोदी - फोटो : X

विस्तार

नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्होंने दर्जनों मंत्रियों के साथ पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के दोनों डिप्टी सीएम कई बड़े नेता मौजूद थे। गांधी मैदान में हजारों की भीड़ जमा थी। शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने सबका आभार जताया।
विज्ञापन


क्या कहा नीतीश कुमार ने
आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज के इस विशेष अवसर पर बिहार के लोगों को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार। साथ ही माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, विभिन्न राज्यों से आए माननीय मुख्यमंत्री, माननीय केन्द्रीय मंत्री, सभी गणमान्य लोगों एवं विशिष्ट अतिथियों का भी हार्दिक अभिनंदन। बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में एनडीए की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। मुझे विश्वास है कि बिहार के लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से हम बिहार को देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed