फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: CM Nitish will communicate with electricity consumers on August 12 news in hindi

Bihar: 12 अगस्त को बिजली उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे सीएम नीतीश, दुर्गावती प्रखंड में लगेगा संवाद शिविर

Mon, 11 Aug 2025 04:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Aug 2025 04:03 PM IST
सार

Bihar: संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की नई योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देना है। कनीय विद्युत अभियंता ने उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish will communicate with electricity consumers on August 12 news in hindi
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार, 12 अगस्त को बिजली उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे। इसके लिए दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र में चार स्थानों पर संवाद शिविर लगाए जाएंगे। प्रखंड के कनीय विद्युत अभियंता रौनक कुमार कश्यप ने बताया कि ये शिविर प्रखंड कार्यालय दुर्गावती, उच्च विद्यालय धनेछा, उच्च विद्यालय कल्याणपुर और पंचायत सरकार भवन खजुरा में आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।

विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की नई योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देना है। हाल ही में सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा की है। एक अगस्त से इस योजना के तहत जुलाई माह की खपत के आधार पर उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली पूर्ण अनुदान पर उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: इंग्लैंड दौरे पर धमाल मचाने वाले क्रिकेटर आकाशदीप का रोहतास में स्वागत, कई गाड़ियों का निकला काफिला

विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। कनीय विद्युत अभियंता ने उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed