फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Cricketer Akashdeep, who made a splash during the England tour, was welcomed in Rohtas

Bihar: इंग्लैंड दौरे पर धमाल मचाने वाले क्रिकेटर आकाशदीप का रोहतास में स्वागत, कई गाड़ियों का निकला काफिला

Mon, 11 Aug 2025 03:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Aug 2025 03:56 PM IST
सार

Bihar: इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन के बाद आकाशदीप सोमवार को अपने गृह जिले लौटे। सासाराम में खुरमाबाद से लेकर शहर तक जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से सजे काफिले में दर्जनों गाड़ियां शामिल थीं। 

विज्ञापन
Bihar News: Cricketer Akashdeep, who made a splash during the England tour, was welcomed in Rohtas
आकाशदीप का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंतरराष्ट्रीय तेज़ गेंदबाज आकाशदीप का सोमवार को उनके गृह ज़िला रोहतास में ज़ोरदार स्वागत हुआ। आकाशदीप ने हाल ही में संपन्न इंग्लैंड दौरे पर न केवल गेंद से कमाल दिखाया, बल्कि बल्लेबाजी में भी सबको चौंका दिया। उन्होंने एक टेस्ट मैच में 10 विकेट झटके और मुश्किल हालात में नाइटवॉचमैन के रूप में बल्लेबाज़ी करते हुए यशस्वी जायसवाल के साथ शतकीय साझेदारी निभाई। इस पारी में लगाए गए अर्धशतक के साथ वे उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने एक ही टेस्ट में 10 विकेट और अर्धशतक दोनों दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

सासाराम में जगह-जगह स्वागत, काफिले में दर्जनों वाहन
इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन के बाद आकाशदीप सोमवार को अपने गृह जिले लौटे। सासाराम में खुरमाबाद से लेकर शहर तक जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से सजे काफिले में दर्जनों गाड़ियां शामिल थीं, जिसके कारण पुरानी जीटी रोड पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। आकाशदीप की उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव बड्डी समेत पूरे जिले में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मोतिहारी पुलिस का शर्मनाक चेहरा: वाहन जांच के नाम पर दंपति से दुर्व्यवहार, दरोगा निलंबित

स्वतंत्रता सेनानी के वंशज हैं आकाशदीप
आकाशदीप स्वतंत्रता सेनानी और वीर कुंवर सिंह के सहयोगी रहे बाबू निशान सिंह के वंशज हैं। 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने 7 जून 1858 को सासाराम के गौरक्षणी में बाबू निशान सिंह को तोप के मुँह पर बाँधकर शहीद कर दिया था। अब, उनके परपोते ने अंग्रेज़ों की धरती पर इंग्लैंड को मात देकर इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed