फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: CM Nitish Kumar doubled the honorarium of cooks, night watchmen and physical trainers: Mid Day Meal

Bihar: मिड डे मील के रसोइया, स्कूलों के रात्रि प्रहरी और फिजिकल ट्रेनर का मानदेय दोगुना; CM नीतीश का बड़ा एलान

Fri, 01 Aug 2025 08:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 01 Aug 2025 08:33 AM IST
सार

Bihar Election: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। आज फिर उन्होंने सबको चौंका दिया। सीएम ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी के बाद अब मिड डे मील योजना में कार्यरत रसोइयों के मानदेय को दोगुणा करने का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar doubled the honorarium of cooks, night watchmen and physical trainers: Mid Day Meal
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत रसोइयों, रात्रि प्रहरी और फिजिकल ट्रेनरों के मानदेय को दोगुना कर दिया है। अब कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर भी लगा दी जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर की। सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि करते हुए 1650 रुपये से 3300 रुपये करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

आशा को मिलेगी ₹3000 प्रोत्साहन राशि; ममता कार्यकर्ताओं को भी दी सौगात
विज्ञापन


रात्रि प्रहरी का मानदेय भी दोगुना
सीएम नीतीश कुमार ने आगे लिखा कि माध्यमिक या उच्च शिक्षा विद्यालय में कार्यरत रात्रि प्रहरी का मानदेय 5000 रुपये से दोगुना करते हुए इसे अब 10000 रुपये करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय आठ हजार रुपये से दोगुना करते हुए अब 16 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही इनकी वार्षिक वेतन वृद्धि 200 रुपये के स्थान पर 400 रुपये करने का निर्णय लिया गया है। इससे कार्यरत कर्मियों के मनोबल में वृद्धि होगी और वह अधिक उत्साह एवं लगन से अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से बिहार में बिजली फ्री; जानें, प्रीपेड मीटर में कैसे 125 यूनिट मुफ्त मिलेगा, बिल कैसे बनेगा?

बजट अब बढ़कर 77690 करोड़ रुपये हो गया

मुख्यमंत्री ने लिखा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट 4366 करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर 77690 करोड़ रुपये हो गया है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, नए विद्यालय भवनों के निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने इन कर्मियों की मानदेय राशि में सम्मानजनक वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed