फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: CM Nitish Kumar increased the honorarium of Asha and Mamta workers: Bihar elections, incentive

बिहार में CM नीतीश का एलान: आशा को मिलेगी ₹3000 प्रोत्साहन राशि; ममता कार्यकर्ताओं को भी दी सौगात

Wed, 30 Jul 2025 08:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 30 Jul 2025 08:42 AM IST
सार

Bihar News: पिछले कई साल से आशा और ममता अपने मानदेय में बढ़ोतरी करने की मांग कर रही थी। चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मानदेय बढ़ाने का एलान किया। जानिए, सीएम नीतीश ने क्या-क्या बातें कहीं...

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar increased the honorarium of Asha and Mamta workers: Bihar elections, incentive
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव से पहले एक और सौगात दी है। सीएम ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने का एलान किया है। उन्होंने आशा का मानदेय 3000 और ममता का 600 रुपये कर दिया है। सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


आशा को अब तीन हजार रुपये मिलेंगे
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को अब एक हजार रुपये की जगह तीन हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
विज्ञापन

वैशाली में ‘बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप’ का शुभारंभ, सीएम नीतीश ने यह बातें कहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2008 में प्रति प्रसव एक सौ रुपये मिलता था

पिछले कुछ साल से बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ की ओर से मानदेय बढ़ाने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा था। दरअसल, ममता कार्यकर्ताओं की पहली बार बहाली 21 अगस्त 2008 को हुई थी। उस वक्त प्रति प्रसव 100 रुपये दिया जाता था। इसे बाद में बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया। लेकिन, ममता कार्यकर्ताओं ने इसे पर्याप्त नहीं माना। महंगाई का हवाला देकर राशि बढ़ाने की मांग करने लगीं। अब सीएम नीतीश ने इसे बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया। बता दें कि ममता कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग में काम कर रही हैं। यह सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव के बाद नवजात शिशु और मां को सेवाएं देती हैं। वहीं आशा भी स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में मदद करती हैं। वह गर्भवती महिलाओं, बच्चों की देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन और बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक फैसला लिया
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा तोहफा महिलाओं को दिया है। एनडीए सरकार का नेतृत्व कर रहे सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का जो फैसला लिया है, यह ऐतिहासिक फैसला है। आशा कार्यकर्ताओं को अब एक हजार की जगह तीन हजार रुपये मानदेय मिलेगा। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 की जगह 600 प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर इसका ऐलान किया। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। जिसके लिए श्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बधाई के पात्र हैं। उनके कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आशा एवं ममता कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी हैं। आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं ने सुदूर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है। मानदेय वृद्धि के बाद निश्चित तौर पर उनके आत्म बल और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed