Bihar Cabinet: मंत्री नितिन नवीन ने संभाली पथ निर्माण विभाग की कमान, कहा- अब दोगुनी रफ्तार से होगा काम
Biha News: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पथ निर्माण विभाग राज्य की प्रगति को नई दिशा देगा। जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए विभाग दोगुनी रफ्तार से कार्य करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांकीपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितिन नवीन ने सोमवार को पथ निर्माण विभाग की फिर से कमान संभाल ली है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग राज्य के समग्र विकास की रीढ़ है। प्रदेश की सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से आर्थिक, सामाजिक तथा औद्योगिक गतिविधियों को गति मिल रही है। ऐसे में मुझ पर ये विश्वास बनाये रखने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का दिल से धन्यवाद करता हूं।
मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल सड़कों का निर्माण करना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण, समयबद्ध कार्य और पारदर्शिता के साथ विकास को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता रहेगी की अगले पांच साल में एक्सप्रेसवे एवं रिंग रोड जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को ससमय धरातल पर उतरने के लिए तेजी से कार्य की जायेगी। इसके साथ ही प्रगति यात्रा के दौरान घोषित परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण करने पर जोड़ दिया जायेगा। इसके अलावा मॉनिटरिंग प्रणाली को टेक्नोलॉजी के माध्यम से और भी सशक्त करने एवं पथ निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।
अगले पांच साल में ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ने पर भी फोकस
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विभाग अगले पांच वर्षो में ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ने, पर्यटनस्थलों तक बेहतर मार्ग उपलब्ध कराने तथा औद्योगिक गलियारों को राज्य के अन्य हिस्सों से जोड़ने की विभिन्न योजनाओं पर तेजी से काम करेगा। साथ ही, पुराने एवं क्षतिग्रस्त मार्गों को OPRMC के तहत शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में विभाग में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाने, निर्माण गुणवत्ता की निगरानी के लिए डिजिटल सिस्टम अपनाने तथा सड़क सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। जनता की समस्याओं एवं सुझावों के समाधान के लिए शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म की दिशा में भी काम किया जायेगा।