{"_id":"6981d253f98d64fb0f0f41ec","slug":"bihar-budget-2026-focuses-on-farmers-youth-women-and-industry-says-sanjay-saraogi-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Budget 2026: 'किसान-युवा-महिला और उद्योग पर फोकस, आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में बजट', संजय सरावगी बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Budget 2026: 'किसान-युवा-महिला और उद्योग पर फोकस, आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में बजट', संजय सरावगी बोले
Tue, 03 Feb 2026 04:17 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 03 Feb 2026 04:17 PM IST
सार
Bihar Budget 2026: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार बजट 2026-27 को ऐतिहासिक और विकासोन्मुख बताया। उन्होंने कहा कि 3.47 लाख करोड़ का यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्योगों को सशक्त कर बिहार को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाएगा।
विज्ञापन
संजय सरावगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा विधानसभा में पेश बिहार बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट बिहार के विकास को आगे बढ़ाने वाला और आधारभूत संरचना को मजबूत करने वाला बजट है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिहार के इस बजट में छात्रों, किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग पर फोकस किया गया है। इस साल बिहार का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये का है, जो यह बताने के लिए काफी है कि बिहार विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने को लेकर प्रयास किए गए हैं, तो आधी आबादी के सशक्तिकरण को लेकर भी कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह बजट जहां सबका साथ सबका विकास के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार करेगा, वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को समृद्धि की ओर ले जाएगा। बिहार की अर्थव्यवस्था को समावेशी विकास में यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
विज्ञापन
पढ़ें: हर खेत तक पानी से गंगा जल आपूर्ति तक, जल संसाधन विभाग का मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान; जानें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को सकारात्मक बजट बताया। उन्होंने इसे गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्योगों के विकास को समर्पित एक ऐतिहासिक बजट करार दिया। यह बजट बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है, विशेषकर कृषि, उद्योग, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के लिए की गई घोषणाएं प्रदेश को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण कारक बनेगी। गरीबों के कल्याण के लिए भी इस बजट में खास चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के समावेशी विकास और बिहार के विकास की गति को तेज करने वाला बजट है, जो मुख्यमंत्री के न्याय के साथ विकास के संकल्प का परिचायक है।