फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Body of an unidentified youth found in a water-filled pit under the Bihta railway bridge

Bihar: बिहटा रेलवे ब्रिज के नीचे पानी भरे गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव, जेब से मिला पुणे-नई दिल्ली का टिकट

Fri, 10 Oct 2025 04:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 10 Oct 2025 04:04 PM IST
सार

Bihar News: पुलिस को आशंका है कि युवक किसी ट्रेन से दिल्ली–पटना की ओर सफर कर रहा होगा और रास्ते में ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी। मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar: Body of an unidentified youth found in a water-filled pit under the Bihta railway bridge
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के दानापुर रेल मंडल के बिहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बिहटा रेलवे ब्रिज संख्या 191 के नीचे पानी भरे गड्ढे में एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मृतक युवक के पास से रेलवे का जनरल टिकट बरामद हुआ है, जो पुणे से नई दिल्ली का है और 6 अक्तूबर का दिनांक दर्ज है। पुलिस को आशंका है कि युवक किसी ट्रेन से दिल्ली–पटना की ओर सफर कर रहा होगा और रास्ते में ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी। मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उसने काला टी-शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पढे़ं: पीके से मिलीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति, सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल के क्षेत्राधिकार को लेकर बिहटा थाना और बिहटा रेल थाना की टीमें मौके पर पहुंची हैं और मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस आसपास के स्टेशनों से जानकारी जुटाने के साथ-साथ शिनाख्त की प्रक्रिया में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed