फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Boat capsized in Punpun river, two missing, 18 devotees rescued; Collision with Pipa bridge, Patna

Bihar: पुनपुन नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव; दो लोग लापता, 18 श्रद्धालु बचाए गए

Sun, 27 Jul 2025 06:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 27 Jul 2025 06:08 PM IST
सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज धारा होने की वजह से नाव अनियंत्रित होकर पीपापुल टकरा कर पलट गई। इसके बाद नाव नदी के बीच धारा में गोता खाकर डूब गई। लोगों के मदद से किसी तरह 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
Bihar: Boat capsized in Punpun river, two missing, 18 devotees rescued; Collision with Pipa bridge, Patna
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के फतुहा के सबलपुर स्थित पुनपुन नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। नाव पर सवार 20 श्रद्धालु नदी में डूबने लगे लेकिन स्थानीय लोग और अन्य नाविकों की मदद से 18 को लोगों को बाहर निकाल लिया गया। वहीं दो लोग नदी की तेज धार में बहकर लापता हो गए। सभी लोग गंगा नदी के त्रिवेणी घाट पर जा रहे थे। लेकिन तेज बहाव के कारण नाव पीपा पुल से टकराकर अनियंत्रित हो गई। जब तक नाविक संभल पाता तब तक नाव डूब गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। फौरान लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर 18 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। वहीं दो लोग नदी के तेज बहाव में डूब कर लापता हो गए। घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया।

विज्ञापन


किसी तरह 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की काफी तादाद में भीड़ जुड़ गई। इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ समेत गोताखोर को दी। इस बड़ी घटना को लेकर लोगो के बीच अफरा तफरी की स्थित बनी रही। बताया जाता है कि फतुहा गोविंदपुर स्थित पुनपुन नदी के घाट से श्रद्धालुओं का जत्था एक छोटी नाव पर सवार होकर गंगाजल लाने के लिए सबलपुर स्थित त्रिवेणी घाट जा रहे थे। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे। इस दौरान पुनपुन नदी के बीच धारा में श्रद्धालुओ से भरी नाव जाकर गोता खाने लगी। इसके बाद नाव पर सवार श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया। रेस्क्यू किए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 
विज्ञापन

पटना के इस होटल में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने छह महिलाओं को मुक्त करवाया; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की तलाश में चल रहा है सर्च ऑपरेशन
स्थानीय लोगों ने बताया कि डूबकर लापता हुए लोगों की पहचान सम्मसपुर के रहने वाले महेश पासवान का 10 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार और नालंदा के रहने वाले रतन देव रजक के 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ गोविंदपुर स्थित पुनपुन घाट के पास भीड़ जुट गई। इस बात की सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस से लेकर एसडीआरएफ की टीम को दी है। लापता दोनों लोगों की तलाश में स्थानीय गोताखोर जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed